एक्सप्लोरर

Zika Virus: डेंगू या जीका वायरस...जानें कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक, दोनों में क्या है अंतर

डेंगू और जीका वायरस दोनों ही एडीज मच्छर के काटने से होती है. ये मच्छर दिन में ही काटता है. खासकर सुबह और शाम इन मच्छरों से बचकर रहना चाहिए. दोनों बीमारियों के लक्षण करीब-करीब समान होते हैं.

Dengue vs Zika Virus : भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो दिला रहा है लेकिन मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है. इस मौसम में डेंगू फीवर तेजी से बढ़ जाता है. हर साल बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आते हैं. कुछ के लिए तो यह बीमारी जानलेवा भी बन जाती है. इस मौसम में डेंगू के अलावा जीका वायरस (Zika Virus) होने का भी जोखिम रहता है. ये बीमारी भी मच्छरों के काटने से फैलती है.

डेंगू और जीका वायरस दोनों ही बीमारियों के लक्षण करीब-करीब समान होते हैं. यही कारण है कि बहुत से लोग इनके बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं. इससे समस्याएं बढ़ जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों बीमारियों में क्या अंतर है...
 
डेंगू और जीका वायरस में क्या अंतर है
दोनों ही बीमारियां एडीज मच्छर के काटने से होती है. ये मच्छर दिन में ही काटता है. खासकर सुबह और शाम इन मच्छरों से बचकर रहना चाहिए. डेंगू एक से दूसरे इंसान में नहीं फैलता है, जबकि जीका वायरस संक्रामक बीमारी है, जो एक मरीज से दूसरे में फैल सकती है. जीका RNA वायरस है. यह प्रेगनेंसी में मां से नाल से बच्चे में भी पहुंच सकता है. यह ब्लड संक्रमण के माध्यम से भी फैल सकता है.

डेंगू और जीका वायरस के लक्षण
दोनों की बीमारी के लक्षण करीब-करीब एक जैसे ही होते हैं. इनमें बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, शरीर पर चकत्ते, आंखों में दर्द, प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. डेंगू में उल्टी, मतली, भूख की कमी, दस्त और नाक से खून आने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. डेंगू के गंभीर मामलों में शॉक सिंड्रोम होने का भी खतरा रहता है, जिससे मौत भी हो सकती है. जीका वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए काफी खतरनाक होता है, इससे मिसकैरेज और जन्म से बच्चे में कोई दोष तक हो सकता है.

डेंगू और जीका वायरस से बचने के लिए क्या करें
1. मच्छरों से बचाव करें. मच्छरदानी लगाएं, पूरी बांह के कपड़े ही पहनें, मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का यूज करें.
2. घर और आसपास साफ-सफाई रखें. पानी जमा न होने दें.
3. किसी में जीका के लक्षण नजर आए तो मरीज के संपर्क में न आएं.
4. आराम करें, पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लें.
5. बुखार के साथ सिरदर्द या मांसपेशियां दर्द करें तो देर किए बिना अस्पताल पहुंचे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget