एक्सप्लोरर

Diabetes Treatment: अब लाइलाज नहीं है डायबिटीज? इस थेरेपी से हमेशा के लिए खत्म होगी शुगर की बीमारी!

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन की जरूरत पड़ती है, जो काम पैंक्रियाज करता है. जब कोई डायबिटीज की चपेट में आता है तो यह सिस्टम काम नहीं कर पाता है. इससे पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाती है.

Diabetes : अगर सबकुछ सही रहा तो वह दिन दूर नहीं डायबिटीज (Diabetes) लाइलाज बीमारी नहीं रहेगी. इसे कंट्रोल करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. चीन (China) के वैज्ञानियों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है. दुनिया में पहली बार सेल थेरेपी से किसी मरीज की डायबिटीज ठीक कर दी गई है.

शंघाई चांगझेंग हॉस्पिटल और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के तहत सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन मॉलिक्यूलर सेल साइंस और शंघाई स्थित रेनजी हॉस्पिटल की टीम ने यह कारनामा किया है. जर्नल सेल डिस्कवरी में 30 अप्रैल को रिसर्च पब्लिश की गई.

पहली बार डायबिटीज का इलाज
जिस मरीज की डायबिटीज ठीक की गई है, उसकी उम्र 59 साल है, जो पिछले 25 सालों से टाइप 2 डायबिटीज की चपेट में था. 2017 में उसका किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) भी हुआ था. उसके ज्यादातर पैनक्रियाटिक आईलेट काम नहीं कर रहे थे. पैनक्रियाज ही ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल करते हैं. जिसकी वजह से उसे हर दिन कई-कई इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते थे.

इस तरह हुआ इलाज
जुलाई, 2021 में मरीज का इनोवेटिव सेल ट्रांसप्लांट किया गया था. इसके 11 हफ्ते बाद उसे बाहरी इंसुलिन की जरूरत नहीं पड़ी. ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने वाली दवा भी धीरे-धीरे कम कर दी गई और एक साल बाद पूरी तरह बंद कर दी गई. ट्रांसप्लांट बाद उसका फॉलो अप लिया गया, जिसमें पता चला कि उसका पैंक्रियाटिक आइलेट फंक्शन सही तरह से काम कर रहा था. करीब 33 महीनों बाद मरीज को इंसुलिन से छुटकारा मिल गया.

लंबे समय से चल रहा रिसर्च
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन की जरूरत पड़ती है, जो काम पैंक्रियाज करता है. जब कोई डायबिटीज की चपेट में आता है तो यह सिस्टम काम नहीं कर पाता है. इससे पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाती है या उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाता है.

दुनियाभर में वैज्ञानिक मानव स्टेम सेल से आइलेट जैसी कोशिकाएं बनाने के विकल्प पर आइलेट ट्रांसप्लांट पर रिसर्च कर रहे हैं. अब चीनी वैज्ञानिकों को इसमें बड़ी सफलता मिली है. सबकुछ सही रहा तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब डायबिटीज का इलाज भी संभव हो जाएगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget