एक्सप्लोरर

गर्मी के मौसम में क्या वाकई अंडे खाना हो सकता है खतरनाक? जान लीजिए जवाब

अंडा एक सुपरफूड है. इसमें प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स की भरमार होती है. सर्दी के मौसम में इसे शरीर को ताकत देने वाला माना जाता है, लेकिन क्या गर्मी में यह नुकसान पहुंचा सकता है?जानें यहां.

Eggs in Summer Risks : गर्मी के आते ही जैसे पंखे और कूलर ऑन होते हैं, वैसे ही लोगों के खाने-पीने की आदतें भी बदलने लगती हैं. इस मौसम में ठंडी चीजों को पसंद किया जाता है और कुछ चीजों को गर्म तासीर वाली मानकर अवॉयड किया जाता है. इस मौसम में बहुत से लोग अंडे से भी दूरी बना लेते हैं. दादी-नानी कहती हैं कि गर्मी में अंडा खाने से बॉडी गरम हो जाती है.

लेकिन क्या वाकई गर्मियों में अंडा खाना हेल्थ के लिए हानिकारक होता है या ये सिर्फ एक मिथ है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स का क्या कहना है...

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

अंडा खाने के फायदे

1. अंडे में हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन होता है, जो शरीर के ग्रोथ और मसल्स बनाने के लिए जरूरी है.
2. अंडे में विटामिन B12, विटामिन D, फोलिक एसिड और सेलेनियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बेहतर तरीके से चलाते हैं.
3. अंडे में ल्यूटिन और जेक्सांथिन नाम के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों को नुकसान से बचाते हैं और आंखों की सेहत सुधारते हैं.
4. अंडा खाने से पेट जल्दी भरता है, जिससे ओवरईटिंग से बच जाते हैं, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है.
5. अंडे में कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन शोध बताते हैं कि यह ज्यादातर लोगों के लिए हार्ट डिजीज का कारण नहीं बनता और इसे लिमिट में खाना सेफ होता है.
6. अंडे में विटामिन D होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
7. अंडे में कोलीन नाम का तत्व होता है, जो ब्रेन को बेहतर बनाता है और मेमोरी बूस्ट करता है.

क्या अंडा गर्मी बढ़ाता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंडा गर्म तासीर वाला फूड है. इसे खाने के बाद शरीर में थोड़ी गर्माहट महसूस हो सकती है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि गर्मी में अंडा खाना नुकसानदायक है. अंडा प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन और हेल्दी फैट का बेहतरीन सोर्स है. अगर आप सीमित मात्रा में खाते हैं, तो यह गर्मियों में भी फायदेमंद होता है.

गर्मियों में अंडा कैसे खाएं

बॉइल या सॉफ्ट उबला अंडा खाएं, ऑयली ऑमलेट या अंडा करी से बचें.
दिन के ठंडे समय, जैसे ब्रेकफास्ट में खाएं, दोपहर की गर्मी में नहीं.
खूब पानी पिएं ताकि शरीर का तापमान बैलेंस बना रहे.
अंडे को फ्रिज में स्टोर करें ताकि वह जल्दी खराब न हो.

किन लोगों को गर्मियों में अंडा नहीं खाना चाहिए

1. ऐसे लोग जिन्हें अक्सर गर्मी लगती है या शरीर में पित्त की शिकायत रहती है.
2. डिहाइड्रेशन या एसिडिटी की प्रॉब्लम हो.
3. बच्चों और बुजुर्गों को सीमित मात्रा में ही देना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget