एक्सप्लोरर

धुंधला दिख रहा तो हो जाइए सावधान ! आंख ही नहीं इन बीमारियों का भी हो सकता है खतरा, अनदेखा ना करें

आंखों में धुंधलापन के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी सावधान रहने की हिदायत देते हैं. आंखों की किसी भी समस्या को हल्के में लेने से बचना चाहिए.

 

Blur Vision : खराब लाइफस्टाइल का निगेटिव असर आंखों पर भी तेजी से बड़ रहा है. इसकी वजह से आंखों से संबंधित कई बीमारियां हो रही हैं. आजकल तो बहुत ही कम उम्र में धुंधला दिखाई देने की समस्या देखी जा रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी चीज को सही तरह से न देख पाने की वजह से आंखों में कई तरह की समस्याएं होना आम है लेकिन हर बार आंखों की समस्या की वजह से ही ऐसी दिक्कतें होती हैं, ऐसा भी जरूरी नहीं है. कुछ कंडिशन में यह भी पाया गया है कि कई गंभीर बीमारियों की वजह से भी आंखों (Eye Care Tips) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
 
धुंधला-धुंधला दिखे तो हो जाइए सावधान 
आंखों की बीमारियों की वजह से प्रकाश सही तरह से केंद्रित नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से धुंधला-धुंधला (Blur Vision) दिखने लगता है. आजकल यूथ में स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम की वजह से भी ये परेशानियां होने लगी हैं. हालांकि, यह समस्या तब ज्यादा गंभीर हो जाती है, जब आंखों के इलाज के बावजूद ये ठीक नहीं होती है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ये कई तरह की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती हैं.
 
इन गंभीर बीमारियों की वजह से दिख सकता है धुंधला
 
ज्यादा स्क्रीन टाइम होना
अगर आप लंबे समय तक किसी स्क्रीन पर बैठे रहते हैं तो ध्यान इस तरह उस पर लगा रहता है कि पलके कम झपकती हैं. पलकों के कम झपकाने की वजह से आंखों की सतह को चिकना करने  और इसे फ्रेश रखने वाले आंसू कम होने लगते हैं, जिसकी वजह से धुंधला दिखने लगता है. इसलिए इससे बचकर रहना चाहिए.
 
शुगर लेवल
शुगर लेवल कंट्रोल न हो पाने की वजह से आंखों की समस्याएं होती हैं, धुंधला दिखने लगताहै. ज्यादातर मामलों में ग्लूकोज लेवल सामान्य होने पर यह समस्या कम होने लगती है. डायबिटीज पेशेंट को रेटिनोपैथी, आंख के पिछले हिस्से में ब्लड आना और आंखों से जुड़ी दूसरी समस्याएं ज्यादा होती हैं. इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहिए.
 
ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर ज्यादा या कम होने की वजह से भी कमजोरी और चक्कर आने की समस्या आती है. इससे आंखें भी प्रभावित होती हैं. अगर ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा है तो दवाईयों का सही समय पर सेवन करें. हार्ट समस्याओं की वजह से भी धुंधला दिखाई देता है.
 
माइग्रेन
करीब एक चौथाई माइग्रेन के मरीजों को धुंधला दिखाई देता है. कई बार तो देखते समय ऐसा लगता है कि पानी या टूटे शीशे आप देख रहे हैं. सिरदर्द होने पर भी आंखों की समस्याएं हो सकती हैं. सीवियर माइग्रेन की वजह से भी यह समस्या हो सकती है. माइग्रेन साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर में विशेष इलाज की जरूरत होती है.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget