एक्सप्लोरर

ये हार्मोन सेहत को अच्छा बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं, जानें इन्हें बूस्ट करने का तरीका

आपके शरीर में कुछ हार्मोन ऐसे हैं. जो आपके मूड, सेहत और सेक्स लाइफ को प्रभावित करते हैं. इसलिए इनको नियंत्रण में रखना और बढ़ाना बेहद जरूरी होता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन से हार्मोन हैं, जो आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.

हार्मोन्स आपके शरीर के अंदर रिलीज होने वाले केमिकल्स होते हैं, जो आपके शरीर के हर एक फंक्शन्स में सहयोग करते हैं. ये हार्मोन्स आपके शरीर में एक प्रकार के मैसेंजर का काम करते हैं मतलब इनके आदेश से ही आपका शरीर अलग-अलग प्रकार से फंक्शन करता है.
व्यक्ति के शरीर में कम से कम 50 हार्मोन्स बनते हैं. मगर इनमें 6 सबसे अहम हार्मोन होते हैं, जो आपके रोज के मूड, सेहत और सेक्स लाइफ को प्रभावित करते हैं. अगर इन हार्मोन्स का आपके शरी में बैलेंस बिगड़ जाता है तो इसका असर आपकी सेहत पर भी दिखाई देता है. इसलिए इनको नियंत्रण में रखना और बढ़ाना बेहद जरूरी होता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन से 6 हार्मोन हैं आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. ओएस्ट्रोजन-अच्छे मूड वाला हार्मोन यह हार्मोन आपके मूड और इमोशन के लिए जिम्मेदार होता है. आपका गुस्सा, दया, मूड खराब या चिड़चिड़ापन महसूस होना, इसमें इसी हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. महिलाओं में इस हार्मोन बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि उनके शरीर को पुरुषों से अलग विकसित करने की जिम्मेदारी इसी हार्मोन पर निर्भर करती है. यही कारण है कि जिन महिलाओं में ओएस्ट्रोजन हार्मोन की कमी होती है, उनमें हड्डियों की कमजोरी, मसल्स लॉस, हार्ट की बीमारियां, जल्दी मेनोपॉज जैसी समस्याएं देखी जाती हैं. इसके अलावा खुशी वाले हार्मोन्स जैसे- सेरोटोनिन और डोपामाइन भी इसी हार्मोन के प्रभाव से रिलीज होते हैं. इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है. कॉर्टिसोल-स्ट्रेस हार्मोन जब आप चिंता करते हैं तो आपका शरीर कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है. ये हार्मोन ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाता है. इस हार्मोन की अधिक मात्रा तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं का कारण बनती है. इसके साथ ही यह वजन बढ़ने में भी जिम्मेदार होता है. इस हार्मोन की कमी के कारण थकान, वजन घटने और मूड खराब रहने की समस्या होती है. इसलिए शरीर में इस हार्मोन का बैलेंस होना जरूरी है. इसको बैलेंस में रखने के लिए आप एक्सरसाइज अवश्य करें. मेलाटोनिन-नींद वाला हार्मोन अगर आप अच्छी और गहरी नींद पाना चाहते है तो आपके शरीर को इस मेलाटोनिन हार्मोन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. आपके शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी होती है. जैसे-जैसे दिन ढलता जाता है और रात होती जाती है, तो आपका शरीर मेलाटोनिन हार्मोन की मात्रा अधिक रिलीज करता जाता है. इससे आप रात तक थकान महसूस करने लग जाते हैं, और आपका शरीर रिचार्ज होने के लिए नींद में चला जाता है. अगर आप प्राकृतिक नियम के खिलाफ रात में देर से सोते हैं, तो इस हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसीलिए अगली सुबह आपको आलस, थकान और सिर में भारीपन जैसा महसूस होता है. इस हार्मोन को रिलीज करने के लिए अच्छा खानपान और एक्सरसाइज बेहद आवश्यक हैं. इंसुलिन-फैट और एनर्जी वाला हार्मोन यह आपके खाने में मिली शुगर को खून में मिलाने का काम करता है, जिससे ये ग्लूकोज मांसपेशियों और कोशिकाओं तक पहुंच सके और जिंदा रह सकें. यह आपका शरीर जिस शुगर का उपयोग नहीं कर पाता है उसे फैट में बदलकर शरीर में स्टोर करने का काम करता है. मगर आपका शरीर इस हार्मोन को नहीं बना पाता है, तो आपको एनर्जी की कमी, थकान, गुस्सा, चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है. इसके साथ ही इंसुलिन न बनने पर खून में शुगर ज्यादा मिलने लगती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा हो जाता है. इस हार्मोन को नियंत्रण में रखने के लिए खानपान, एक्सरसाइज और अच्छी नींद बेहद जरूरी है. थायरॉक्सिन-मेटाबॉलिज्म हार्मोन थायरॉक्सिन हार्मोन आपके दिल की धड़कन, पाचनतंत्र, दिमाग के कुछ फंक्शन्स, फैट बर्न करने तथा शरीर में एनर्जी बनाने में बेहद महत्वपूर्ण काम करता है. यह हार्मोन थायरॉइड ग्लैंड के जरिये रिलीज किया जाता है, जो गले में होता है. अगर किसी इंसान का शरीर सही प्रकार से थायरॉक्सिन हार्मोन नहीं बना पाता है, तो उसे थकान, वजन बढ़ने या घटने, डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती है. दुनिया में हर 20 में से 1 इंसान को थायरॉइड की समस्या होती है. यह समस्या महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा पायी जाती है. टेस्टोस्टेरॉन-सेक्स हार्मोन यह हार्मोन महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही रिलीज होता है, लेकिन पुरुषों में इसकी मात्रा अधिक पायी जाती है. इसको सेक्स हार्मोन कहा जाता हैं क्योंकि ये कामुकता, क्षमता और स्पर्म को बढ़ाता है. पुरुषों में इस हार्मोन की कमी खतरनाक होती है क्योंकि इससे उनकी सेक्स लाइफ बेहद प्रभावित होती है और कई समस्याएं होती हैं. महिलाओं में इस हार्मोन की ज्यादा मात्रा होने से उनके चेहरे पर बाल या पीसीओडी की समस्या पैदा हो जाती है. इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, डाइट और नींद बेहद मददगार होते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget