एक्सप्लोरर

क्या हरी रोशनी से भी माइग्रेन की समस्या में आती है कमी? एरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च

हरी रोशनी आधे सिर के दर्द में कमी करने का कारण बनी है. एरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध के बाद बताया.

एरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कहा है कि हरी रोशनी में बैठने से माइग्रेन की तीव्रता में कमी होती है. उन्होंने इंसानों पर शोध के बाद नतीजा निकाला है. गौरतलब है कि तीन साल पहले उन्होंने चूहों पर शुरुआती अध्ययन किया था. जिसके बाद उन्होंने परीक्षण को एक बार फिर इंसानों पर दोहराया.

हरी रोशनी से माइग्रेन में कमी का पता चला

माइग्रेन रिसर्च फाउंडेशन के मुताबिक, माइग्रेन तीसरी सबसे ज्यादा पाई जानेवाली दुनिया में बीमारी है. बीमारी से 39 मिलियन लोग अमेरिका में पीड़ित हैं. शोधकर्ता डॉक्टर मोहम्मद इब्राहिम और उनके साथियों ने 29 माइग्रेन के मरीजों पर हरी रोशनी से इलाज का तरीका दस हफ्ते तक इस्तेमाल किया. सभी मरीजों पर प्रचलित माइग्रेन के इलाज का असर नहीं हो रहा था. परीक्षण शुरू होने से पहले दस हफ्ते तक उन्हें रोजाना दो घंटे तक सफेद रोशनी में बिठाया गया. उसके बाद दो हफ्ते का अंतराल दिया गया और फिर प्रयोग शुरू किए गए. इस दौरान उन्हें रोजाना एक से दो हफ्ते तक हरी रोशनी में बिठाया गया. दोनों परीक्षणों में सफेद और हरी एलईडी इस्तेमाल की गई.

तमाम वॉलेंटियर से सवालनामे भी भरवाए जाते रहे ताकि उनमें माइग्रेन से जुड़ी समस्या का पता चलता रहे. इसके अलावा वॉलेंटियर को इजाजत दी गई कि उन्हें अपने डॉक्टरों के मशविरे पर इलाज भी जारी रखना चाहिए. अगर कोई नई दवा या नया तरीका सुझाया जाए तो उसका भी इस्तेमाल करते रहें. अध्ययन के अंत में जब जानकारियों और डेटा का परीक्षण किया गया तो पता चला कि मरीजों में माइग्रेन के कारण तीव्र दर्द में 60 फीसद तक की कमी हुई. माइग्रेन में दर्द की तीव्रता भी 40 फीसद तक रह गई थी जबकि दर्द का समय भी कम पाया गया.

एरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसानों पर किया शोध

उन्होंने बताया कि हरी रोशनी में बैठने की वजह से उन मरीजों में सोने, जागने, रोजाना काम करने की स्थिति भी बेहतर हो गई क्योंकि उन्हें सिर के दर्द का सामना कम करना पड़ा. खास बात ये नोट की गई कि हरी रोशनी से इलाज के कोई साइड इफेक्ट्स सामने नहीं आए. हालांकि डॉक्टर इब्राहिम ने सावधान किया कि नतीजे के बावजूद ये शोध शुरुआती स्तर का है. जिसे खास माहौल में अंजाम दिया गया. फिलहाल अभी और शोध करने की जरूरत है जिससे पता चल सके कि हरी रोशनी किस तरह माइग्रेन के दर्द में राहत पहुंचाती है. ये जानने और समझने के बाद भविष्य में माइग्रेन के अलावा अन्य तरह के सिर दर्द के इलाज को भी मुफीद बनाया जा सकेगा.

Health Tips: ग्रेनोला की जादुई खासियत कर देगी आपकी काया पलट

Weight Loss: लगातार बढ़ रहे मोटापे से परेशान हैं तो जानें मोटापा कंट्रोल करने के सबसे आसान तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget