एक्सप्लोरर

Health Tips: सोने से पहले गैस की समस्या से हैं परेशान, तो जानिए रात में गैस बनने की वजह और उपाय

कुछ लोग सोने से पहले गैस की समस्या से परेशान हो जाते हैं. गैस और पेट में भारीपन की वजह से कई बार नींद भी नहीं आती है. लोगों को अधिकतर रात में खाना खाने के बाद गैस बनती है. जानते हैं गैस बनने की वजह और इसका उपाय क्या है.

आजकल की लाइफस्टाइल में अनहेल्दी खाना और बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी शामिल है. ऐसे में अक्सर लोग रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस करते हैं. ठीक से नींद नहीं आती और पेट फूलने लगता है. दरअसल, ये समस्या पेट में होने वाली गैस की वजह से होती है. कुछ लोग गैस की समस्या को साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई बार ये समस्या काफी गंभीर हो जाती है. जब गैस पास नहीं होगी, तो नींद नहीं आएगी. साथ ही पेट में दर्द रहेगा. कुछ खाने का मन भी नहीं करेगा और पेट में जलन भी महसूस हो सकती है. अक्सर देखा गया है कि गैस की समस्या लोगों को रात में खाना खाने के बाद सोते वक्त ज्यादा होती है. जानते हैं ऐसा क्यों होता है और कैसे गैस की समस्या से बचाव कर सकते हैं.

रात में गैस बनने की वजह
शरीर में गैस बनना सामान्य बात है. खाना पचाने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया हमारे शरीर में पूरे दिन गैस बनाते हैं. जिसमें से कुछ गैसों को बैक्टीरिया अवशोषित कर लेते हैं. वहीं कुछ को शरीर रिलीज कर देता है. खाना पचाने के समय पेट में तेजी से गैस बनती है. अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है जिसे पचाने में समय लगता है तो गैस ज्यादा बनेगी. या आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको ये समस्या हो सकती है.

रात में गैस की समस्या से बचने के लिए क्या करें


1- खाना पचाने में स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को करीब 6 घंटे लगते हैं. इसलिए रात का खाना सोने से करीब 3 घंटे पहले खा लें.

2- रात में गैस बनने की समस्या जिन्हें रहती है उन्हें रात में हल्का भोजन खाना चाहिए.

3- रात में हाई-फाइबर फूड खाने से बचना चाहिए. इन्हें पचाने में समय लगता है और गैस भी बनाता है.

4- आप रात को खाने में बीन्स, मटर, फल, सब्जियां, और साबुत अनाज न खाएं.

5- रात में खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें.

6- दिन भर में पानी खूब पिएं. दिन भर में आपको कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए.

7- खाने के बीच का अंतर सही होना चाहिए. दो मील के बीच ज्यादा अंतर या कम अंतर होने से भी गैस की समस्या होने लगती है.

8- खाली पेट रहने से भी गैस बनने लगती है. इसलिए आपको भूख लगने पर खाने के बीच में भी कुछ हेल्दी खाते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

चमत्कारिक ड्रिंक है नारियल पानी, जानिए इससे क्या-क्या फायदे होते हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget