एक्सप्लोरर

मुंबई: दोनों वैक्सीन ले चुकी 63 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत

मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संबंधित और वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी महिला की मुंबई में मौत हो गई है. माना जा रहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से संबंधित यह पहली मौत है.

मुंबई शहर में कोरोना से पीड़ित एक ऐसी बुजुर्ग महिला की मौत हुई है जो वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी थी. महिला डेल्टा प्लस वेरिएंट की शिकार थीं. टीओआई में छपी खबर के मुताबिक यह मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संबंधित पहली मौत है. हालांकि महिला को फेफड़ें से संबंधित कई बीमारी पहले से थी.

63 साल की इस महिला की मौत जुलाई के अंत में हुई थी. बुधवार को इसके जीनोम सीक्वेंस का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि महिला में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मौजूद था. महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण यह दूसरी मौत है जबकि मुंबई शहर के लिए पहली मौत. 

फेफड़े से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थी महिला
पूरे महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 65 मामले सामने आए हैं. इनमें 11 मामले मुंबई में हैं. बीएमसी के कार्यकारी हेल्थ ऑफिसर डॉ मंगला गोमरे ने बताया कि इस घटना के बावजूद लोगों को घबराना नहीं चाहिए और इसमें पैनिक करने की भी जरूरत नहीं है. उन्होंने लोगो को सलाह दी कि बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं.

उन्होंने बताया कि जिस महिला की मौत हुई है, उसमें कई तरह की पहले से बीमारियां थीं और उसका फेफड़ा बहुत कमजोर था. अधिकारी ने बताया कि कोविड सहित डेल्टा प्लस वेरिएंट की पहचान महिला में 21 जुलाई को हुई थी और 27 जुलाई को उनकी मौत हो गई. उसे तीन दिन आईसीयू में रखा गया था.

महिला के छह निकट संबंधी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंस की जांच के लिए भेज दिया गया है. अब तक दो लोगों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. बाकी की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

बेहद संक्रामक है डेल्टा प्लस वेरिएंट
महिला को आंतरिक फेफड़े से संबंधित गंभीर बीमारी थी. कोरोना होने से पहले घर पर ही महिला को ऑक्सीजन ट्रीटमेंट दिया जा रहा था. डॉ गोमरे ने बताया कि महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी. और इससे पहले वे कोविड संक्रमित भी नहीं हुई थी. शुरुआत में महिला को सूखी खांसी, स्वाद का खत्म हो जाना और शरीर में दर्द की शिकायत थी.

महिला ने कोवीशील्ड की दोनों खुराक लगाई थी. महिला के जीनोमिक सीक्वेंस की जांच से पता चला कि महिला में कोरोना का डेल्टा प्लस या ‘AY.1’ वेरिएंट मौजूद था. यह वेरिएंट (B.1.617.2) से म्यूटेट होकर बना है जिसका सबसे पहले महाराष्ट्र में ही पता चला था. यह वेरिएं काफी संक्रामक है. 

ये भी पढ़ें-

जम्मू: राजौरी में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड में 3 महीने के बच्चे की मौत, शिकायत के बाद भी सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप

राज्यसभा सचिवालय ने हंगामे का 63 मिनट का पूरा ब्यौरा किया जारी, कहा- विपक्ष के सांसदों की है सारी गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
'मेरे साथ काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
'काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
Embed widget