एक्सप्लोरर

How To Lose Fat: गर्मियों में वजन घटाना हो सकता है आसान, अगर इन 5 फल से बना लेंगे दूरी

How To Lose Fat: गर्मियों में वेट लॉस के दौरान अगर आप अनाज के जगह पर फलों का सेवन कर रहे हैं तो ऐसा करना बंद कर दीजिए क्यों कि कुछ फल ऐसे हैं जिससे वजन घटने के बजाए बढ़ सकता है

Avoid Fruits for Weight Loss: वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं है. लोग इसके लिए घंटों जिम में पसीने बहाते हैं लेकिन सिर्फ पसीना बहाने से वजन कम नहीं होता. रेगुलर एक्सरसाइज के साथ सही डाइट भी लेना जरूरी होता है. अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग वजन घटाते हैं, वह खाने-पीने में अनाज को कम खाते हैं. फलों का सेवन ज्यादा करते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा फलों में फाइबर की मात्रा भी प्रचुर होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है. मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और इसे फैट बर्न होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं की गर्मियों में मिलने वाले कुछ ऐसे फल होते हैं जिसके सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. क्योंकि इन में शुगर कैलोरी और फैट की मात्रा पाई जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इन फलों से आपको परहेज करना चाहिए

अनानास-गर्मियों में अनानास खाने में खूब मजा आता है लेकिन अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको अनानास से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपके वजन को बढ़ा सकता है. इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें.

अंगूर-अंगूर का सेवन वैसे तो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होता है. बीपी कंट्रोल में रहता है और पाचन में भी फायदा मिलता है. लेकिन सौ ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शुगर और 70 कैलोरी होती है इसलिए अगर वजन घटाना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन भी सीमित मात्रा में खाएं. वरना आपके वजन घटाने के मिशन को धक्का लग सकता है.

चीकू-चीकू में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसके साथ ही कैलरी की मात्रा अधिक होती है. इसलिए इन फलों का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है.

आम-आम फलों का राजा है.आम के मौसम में अगर खूब सारे आम का सेवन नहीं किया तो फिर सब बेकार है.लेकिन अगर आप वजन घटाने के फिराक में हैं तो आम का सेवन मत कीजिए.आम में शुगर और कैलरी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है. 100 ग्राम में करीब 80 से 100 कैलरी होती है. ऐसे में अगर आप ज्यादा आम का सेवन करते हैं तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है.

केला- केला खाने से वजन बढ़ता है यह सभी जानते हैं. इसमें शुगर और कैलरी के साथ फैट की बहुत अधिक मात्रा होती है. 100 ग्राम केले में लगभग 116 कैलोरी पाई जाती है, जिसके सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है. हालांकि केले के पोषक तत्वों की जितनी तारीफ की जाए कम है. इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है लेकिन अगर वजन कम करना है तो केले से दूरी बना लीजिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: समय पर भांप लेंगे यूरीन में आ रहे ये बदलाव तो इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं आप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget