एक्सप्लोरर

फ्रोजेन सब्जियां या ताजी सब्जियां...सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानिए जवाब

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ताजी सब्जियों को अक्सर वक्त से पहले काटा जाता है. जबकि फ्रोजेन सब्जियों को उनके अच्छे से पक जाने के बाद या पक जाने के करीब काटा जाता है.

Frozen Vegetables VS Fresh Vegetables: ज्यादातर लोगों को लगता है कि फ्रोजेन सब्जियों से ज्यादा बाजार से खरीदी गईं ताजी सब्जियां फायदेमंद होती हैं. उन्हें लगता है कि ठंडे तापमान पर रखे जाने की वजह से सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. जबकि फ्रेश सब्जियां सीधा काटकर बाजारों में लाई जाती हैं. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो यह खबर आपको अंत तक जरूर पढ़नी चाहिए. अब सवाल उठता है कि क्या वास्तव में फ्रोजेन सब्जियों की तुलना में ताजी सब्जियां ज्यादा पौष्टिक होती हैं? आइए जानते हैं...

दरअसल 'मसाला लैब्स: द साइंस ऑफ इंडियन कुकिंग' के ऑथर कृष अशोक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्रोजेन और फ्रेश सब्जियों की तुलना की है और इस धारणा को गलत साबित किया है कि फ्रोजेन सब्जियां खाने से सेहत को कोई फायदा नहीं मिलता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ताजी सब्जियां मंडियों तक आने से पहले कई सारे चरणों से गुजरती हैं. ताजी सब्जियों को अक्सर वक्त से पहले काटा जाता है. जबकि फ्रोजेन सब्जियों को उनके अच्छे से पक जाने के बाद या पक जाने के करीब काटा जाता है. 

कौन सी सब्जी ज्यादा पौष्टिक?

अगर आपके पास अपना गार्डन है, जहां आप खुद सब्जियां उगाते हैं तो बेशक ताजी सब्जियां फायदेमंद साबित होंगी. लेकिन अगर आप बाजारों से सब्जियां लेकर आ रहे हैं तो यह उतनी फायदेमंद साबित नहीं होंगी. क्योंकि ये भी हो सकता है कि यह सब्जियां कुछ दिन पुरानी हो. जरूरी नहीं कि मंडियों में आने वाली सारी सब्जियां ताजी ही हों. वो कुछ दिन पुरानी भी हो सकती हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेश बीन्स को कुछ दिनों के अंदर-अंदर ही चुना और बेचा जाता है. जबकि फ्रोजन बीन्स को जैसे ही काटा जाता है, वैसे ही इसे फ्लैश-फ्रोजन किया जाता है. स्टोरेज टाइम और टेंपरेचर जैसे फैक्टर्स से न्यूट्रिशनल वैल्यू जरूर प्रभावित होती है. ज्यादातर मामलों में फ्रोजन बीन्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू फ्रेश बीन्स की तरह ही होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोल्ड टेंपरेचर पोषक तत्वों को प्रोटेक्ट करने और खराब होने से बचाने में मदद करता है.  

फ्रोजन सब्जियां क्यों बेहतर?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कई मामलों में फ्रोजन सब्जियां फ्रेश सब्जियों की तुलना में एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं. क्योंकि फ्रोजन सब्जियों को पकने के करीब काटा जाता है और तुरंत जमाया जाता है. जबकि दूसरी ओर फ्रेश सब्जियों को तैयार होने से पहले ही काट लिया जाता है और उसके बाद न जाने कितने दिनों के बाद वो मंडियों या बाजारों तक पहुंचती हैं. ऐसे में इन सब्जियों में मौजूद पोषक तत्वों की हानि भी होती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: रात में रोटी खाने वालों हो जाओ सावधान, नहीं तो शरीर में जगह बना लेंगी ये बीमारियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget