एक्सप्लोरर

ये 5 हेल्दी फूड्स जो हर उम्र में बढ़ाते हैं जोड़ों का दर्द, जानें कौन सी चीजों से कम होगा दर्द

जोड़ों की समस्या आज के समय की एक आम समस्या है. इसके पीछे बहुत हद तक आपका खान-पान जिम्मेदार होता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको कौन से फूड्स खाएं चाहिए और कौन से नहीं.

गठिया यानि कि जोड़ों का दर्द एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है, इसमें व्यक्ति को गंभीर रूप से जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है जो बहुत ही दर्दनाक स्थिति होती है. ये परेशानी तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब आप ऐसे फूड खाने लग जाते हैं जो इस समस्या को और बढ़ा देते हैं. जो धूम्रपान करते हैं उन्हें इसके होने की संभावना अधिक रहती है. ऐसे में डॉक्टर आपको संतुलित आहार और वजन प्रबंधन की सलाह देते हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि जोड़ों के दर्द में आपको कौन से फूड्स खाएं चाहिए और कौन से नहीं खाने चाहिए.
जोड़ों का दर्द में न खाएं ये फूड्स-
डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कम करें अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको दूध व डेयरी प्रोडक्ट का सेवन काफी कम मात्रा में करना चाहिए. इनमें मौजूद प्रोटीन की अधिक मात्रा के कारण ये आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए अगर आपको जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है तो आपको दूध से बने पदार्थों का सेवन कम ही करना चाहिए.
पालक कम खाएं अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको पालक कम ही खाना चाहिए क्योंकि पालक में यूरिक एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है जो आपके दर्द को और बढ़ा सकती है. शरीर में यूरिक एसिड की ज्यादा मात्रा आपको हानि पहुंचा सकती है.टमाटर कम खाएं टमाटर के बीजों का अधिक सेवन करने से आपके जोड़ों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है. टमाटर में भी यूरिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को टमाटर का सेवन कम ही करना चाहिए. वेजिटेबल ऑयल का उपयोग न करें जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को वेजिटेबल ऑयल कम ही खाना चाहिए. ऐसे लोगों को अपना खाना सरसों के तेल में ही पकाना चाहिए. सरसों का तेल वेजिटेबल ऑयल से ज्यादा हेल्दी होता है.
लाल मीट न खाएं जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को लाल मीट कम ही खाना चाहिए क्योंकि लाल मीट में फास्फोरस की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जिससे जोड़ों में दर्द अधिक होने लगता है.ये फूड जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं-
सूखे मेवे खाएं जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को अखरोट ,बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.
मेथी दानों का सेवन करें गर्मियों में मुठ्ठी भर मेथी दानों को पानी में भिगोकर खाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. इसका आप पाउडर बनाकर भी खाली पेट सेवन कर सकते हैं. ऐसे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है.
मछली खाएं अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको मछली या  फिर मछली का तेल खाने की सलाह दी जाती है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो जोड़ो की दर्द में राहत देते है.लहसुन और अदरक का सेवन करें अदरक और लहसुन के सेवन भी जोड़ों के दर्द के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है. इन दोनों के औषधीय गुण आपको दर्द और सूजन से राहत दिलाने का काम करते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget