एक्सप्लोरर

गर्मियों में इन खड़े मसालों से कर लें तौबा, स्वाद के चक्कर में बिगड़ सकती है सेहत

गर्मियों में ज्यादा गर्म तासीर वाले खड़े मसाले जैसे लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और काली मिर्च का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ये शरीर में गर्मी और एसिडिटी बढ़ा सकते हैं.

Spices Harmful in Summer : गर्मियों में जब पारा चढ़ने लगता है, तो शरीर को ठंडक और आराम की जरूरत होती है.  इसमें खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में भी कई घरों के किचन में ठंड वाले खड़े मसाले (Whole Spices) ही इस्तेमाल होते हैं, जो गर्म तासीर वाले होते हैं. इनका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे एसिडिटी, जलन, डिहाइड्रेशन, स्किन एलर्जी, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में स्वाद से ज्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जाए और जानबूझकर उन मसालों से दूरी बनाई जाए जो शरीर में हीट जेनरेट करते हैं.  आइए जानते हैं ऐसे खड़े मसालों के नाम, उनसे होने वाले नुकसान...

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

गर्मी में किन खड़े मसालों से दूरी बनानी चाहिए

1. लौंग (Cloves)

लौंग गर्म तासीर वाला मसाला है. ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन सिरदर्द, एसिडिटी और पाचन गड़बड़ कर सकता है.

2. काली मिर्च (Black Pepper):

काली मिर्च शरीर में गर्मी पैदा करती है. गर्मी में इसे खाने से स्किन एलर्जी, डिहाइड्रेशन और पेट की जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इसे खाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

3. दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है लेकिन इसकी गर्म तासीर गर्मियों में शरीर को परेशान कर सकती है. ज्यादा मात्रा में लेने पर उल्टी या एसिडिटी हो सकती है. इसे अवॉयड करना ही बेहतर होता है.

4. जायफल (Nutmeg)

जायफल का स्वाद तेज और गरम होता है. यह नींद लाने के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन चक्कर या थकान का कारण बन सकता है.

5. हींग (Asafoetida)

हींग का इस्तेमाल पाचन में मददगार होता है, लेकिन गर्मियों में ज्यादा मात्रा में लेने से यह गैस, डायरिया और पेट में जलन कर सकता है. यह डाइजेशन की दिक्कत पैदा कर सकता है. 

गर्मियों में क्या करें

ठंडी तासीर वाले मसाले चुनें जैसे- सौंफ, धनिया पाउडर, हरी इलायची.

नींबू, दही, पुदीना और खीरे का सेवन बढ़ाएं, जो शरीर को ठंडा रखें.

मसालों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें और तीखे खाने से बचें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget