एक्सप्लोरर

ब्लड शुगर लेवल ही नहीं बल्कि इन पांच बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है डायबिटीज

डायबिटीज एक ऐसा स्लो प्वाइजन है, जिससे कई सारी बीमारियां जुड़ी रहती हैं. आइए हम आपको बताते हैं डायबिटीज से होने वाली पांच बीमारियों के बारे में, जिससे आपको सावधान रहना चाहिए.

Diabetes Siderffects: आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी गंभीर समस्या हो गई है जिससे बुजुर्ग ही क्या जवान और बच्चे भी परेशान हो जाते हैं. इससे शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन नहीं होता है, इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए लोगों को चीनी या शुगर कंटेंट वाली चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है.

डायबिटीज अगर कंट्रोल ना रहे, तो इससे केवल ब्लड शुगर लेवल ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसमें हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा भी होता है. आइए आपको बताते हैं पांच बीमारियों के बारे में जो डायबिटीज के कारण हो सकती है. 

हार्ट डिजीज 

जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बैलेंस ना हो तो इससे हार्ड डिजीज हो सकती है, जिसमें दिल का दौरा, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल इंबैलेंस होना जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो हार्ट फेलियर का खतरा भी बढ़ जाता है. 

किडनी फेलियर 

डायबिटीज किडनी की फिल्टरिंग यूनिट को नुकसान पहुंचती है, जिससे धीरे-धीरे किडनी के काम करने की क्षमता कम हो जाती है और गंभीर केस में किडनी फेल होने का खतरा भी होता है. 

आंखों की बीमारी या रोशनी जाना 

जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, तो इससे आंखों की ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है और अगर ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाए, तो इससे अंधापन या आंखों की रोशनी जाने की समस्या भी हो सकती है. 

नर्व डैमेज होना 

डायबिटीज के मरीजों में आमतौर पर नर्व डैमेज होना या नसों की बीमारियां होना भी बड़ा प्रॉब्लम है, लेकिन जब हाथ पैरों में तेज झनझनाहट, सुन्नपन, जलन या तेज दर्द होने लगे तो यह गंभीर समस्या हो सकती है. इससे नर्व डैमेज और नसों की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. 

डायबिटीज से होने वाली अन्य बीमारियां 

डायबिटीज से केवल हार्ट और किडनी ही नहीं बल्कि कई और बॉडी ऑर्गन इफेक्ट होते हैं. डायबिटीज होने पर कोई भी घाव ठीक होने में समय लगता है, कई बार तो अंग को कटवाने की नौबत भी आ सकती है. इससे स्किन इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन, खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है. मसूड़े की सूजन, दांतों में कैविटी, महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस, पीरियड्स की इरेगुलेरिटी और डिप्रेशन और तनाव की समस्या भी बढ़ सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget