एक्सप्लोरर

Walking Mistakes: वॉक करने का नहीं मिल रहा फायदा, जानें कहां हो रही गलतियां

वॉकिंग सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है. कुछ लोग वॉक की शुरुआत तो कर देते हैं लेकिन कुछ दिन बाद फायदा मिलता न देखकर उसे बंद कर देते हैं.इसी तरह की कुछ गलतियां पैदल चलने के फायदे पहुंचने से रोकती हैं.

Walking Mistake: हर दिन कुछ किलोमीटर पैदल चलकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. वॉक करना यानी पैदल चलना सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है. रोजाना चलने के लिए आपको अलग से टाइम भी निकालने की जरूरत नहीं है. आप नॉर्मल काम करते-करते भी टहल सकते हैं. हालांकि, वॉकिंग करते समय कुछ गलतियों (Walking Mistake) से पूरा फायदा शरीर को नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आप प्रतिदिन वॉक पर निकलते हैं तो इन 5 गलतियों को करने से बचें...
 
पैदल चलने से क्या फायदे
हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक, रोजाना कुछ कदम ही पैदल चलने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इनमें से पांच सबसे प्रमुख हैं. वॉक करने से वेट लॉस करने वाले जीन एक्टिवेट होते हैं. यह मीठा खाने की इच्छा को कम करता है, इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और जोड़ों का मूवमेंट भी सुधरता है.
 
वॉक करते समय न करें 5 गलतियां 
 
1. एनर्जी बढ़ाने वाली चीजों को स्किप करना
पैदल चलने का फायदा आपको तब तक नहीं मिलेगा, जब तक आप हर दिन इसकी दूरी नहीं बढाते हैं. ज्यादा चलने के लिए आपको एनर्जी चाहिए, जो सही खानपान से आएगी. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन फूड्स, हेल्दी कार्ब्स फूड्स और हाइड्रेशन की कमी नहीं होने देना चाहिए. क्योंकि इससे एनर्जी कम होती है और वॉक का पूरा फायदा नहीं मिल पाता है.
 
2. वॉर्मअप न करना
पैदल चलने से पहले वॉर्मअप और कूल डाउन करना न भूलें, क्योंकि ये भी एक तरह की एक्सरसाइज ही होती है, जो मसल्स को तैयार करने का काम करती है. वॉक से पहले और बाद में कुछ स्ट्रेचिंग जरूर करना चाहिए. इससे सूजन और दर्द कम होती है और फ्लेक्सिबिलिटी-रिकवरी बढ़ती है.
 
3. गलत पोस्चर 
ज्यादातर लोग पैदल चलने के दौरान अनजाने में गलत पोस्चर अपनाते हैं. इससे वॉक का पूरा फायदा नहीं मिलता है. चलते समय सीधे चलना चाहिए. कंधे सीधे होने चाहिए, वहीं, कमर में झुकाव नहीं होना चाहिए. पेट की मसल्स को टाइट रखने और तलवों की पोजिशन सही रखने से ही पैदल चलने का फायदा उठा सकते हैं.
 
4. एक स्पीड पर वॉक करते रहना
वर्कआउट करते समय कभी भी एक ही गति में शरीर को नहीं रखना चाहिए. ठीक इसी तरह वॉक करते समय भी एक ही स्पीड नहीं रखनी चाहिए. अपनी कंफर्टेबल स्पीड के अनुसार, शारीरिक चुनौती बढ़ाने के लिए तेज चलें. इंक्लाइन पाथ पर भी चलते रहें. इससे कैलोरी बर्न होती है और स्टेमिना बढ़ता है.
 
5. गलत फिटिंग वाले जूते पहनना
वॉक करते समय शूज पैरों को कुशन देने के काम आते हैं. ऐसे में अगर जूते गलत फिटिंग के हैं तो वॉक का फायदा नहीं हगा. इसलिए जूते न बहुत ज्यादा ढीले और ना ही ज्यादा टाइट रखनी चाहिए. सही फिटिंग के जूते पहनने से पैर मुड़ने, छाले और दूसरी चोटों का खतरा काफी कम हो जाता है. इससे आप देर तक चल पाते हैं.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget