एक्सप्लोरर

आप भी करवाना चाहते हैं एग या स्पर्म फ्रीज, जानें इसमें कितना खर्चा आता है?

अगर आप फैमिली प्लानिंग को थोड़ा आगे बढ़ाकर सेफ पैरेंटहुड चाहते हैं, तो एग या स्पर्म फ्रीजिंग बेहतरीन साइंटिफिक उपाय है. इसमें खर्च कुछ जरूर आता है, लेकिन यह आपके फ्यूचर को सिक्योर बनाता है.

Egg Freezing Cost in India : आज की भागती-दौड़ती और तेज लाइफस्टाइल में कई लोग करियर, हेल्थ या पर्सनल वजहों से पैरेंटहुड को टालना चाहते हैं. यानी फैमिली प्लानिंग लेट करते हैं. हालांकि, इसमें कई खतरे भी होते हैं. जिनसे बचने के लिए एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) और स्पर्म फ्रीजिंग (Sperm Freezing) जैसी तकनीकें बेहतरीन विकल्प अपनाए जाते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ये प्रक्रिया क्या होती हैं और इनमें कितना खर्च आता है...

एग या स्पर्म फ्रीजिंग क्या होती है

एग फ्रीजिंग में महिलाओं के एग्स (अंडाणु) को जमा कर उन्हें भविष्य में गर्भधारण (Pregnancy) के लिए फ्रीज कर दिया जाता है. पुरुषों के लिए स्पर्म फ्रीजिंग का ऑप्शन होता है. इसमें उनके स्पर्म को जमा कर लंबे समय तक स्टोर किया जाता है, जिससे आने वाले समय में IVF या IUI (Intrauterine insemination) के जरिए पैरेंट्स बनना यानी प्रेगनेंसी संभव हो सके.

एग फ्रीजिंग में कितना खर्च आता है

एग निकालने की प्रक्रिया (Egg Retrieval)- 30,000-80,000 रुपए

दवाएं और हार्मोनल ट्रीटमेंट- 50,000-70,000 रुपए तक

1 साल के लिए एग फ्रीजिंग और स्टोरेज- 30,000-50,000 रुपए तक

स्पर्म फ्रीजिंग का खर्चा

एक बार का स्पर्म कलेक्शन और फ्रीजिंग- 5,000-10,000 रुपए

सालाना स्टोरेज फीस- 3,000-6,000 रुपए तक

5 साल के स्टोरेज का कुल अनुमानित खर्च- 20,000-40,000 रुपए तक

एग या स्पर्म फ्रीजिंग कब करवाई जाती है

देर से शादी या करियर फोकस्ड लाइफ

कैंसर ट्रीटमेंट से पहले

हार्मोनल या मेडिकल प्रॉब्लम्स

ट्रांसजेंडर ट्रांजिशन के दौरान

IVF में देरी की प्लानिंग

एग या स्पर्म फ्रीजिंग फायदे

फर्टिलिटी सुरक्षित रहती है

भविष्य में कंसीव करने का विकल्प खुला रहता है

मेडिकल कारणों से जरूरत पड़ने पर काम आ सकता है

एग या स्पर्म फ्रीजिंग के रिस्क

सफलता की गारंटी नहींl

हार्मोनल बदलाव के साइड इफेक्ट्स

खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है

क्या बीमा कवर भी करता है ये खर्च

भारत में ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीज फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स को कवर नहीं करती हैं, लेकिन कुछ प्रीमियम प्लान्स अब धीरे-धीरे IVF और एग या स्पर्म फ्रीजिंग जैसी सर्विसेज को भी कवर करने लगे हैं, इसलिए जब भी इंश्योरेंस लें तो इसकी जांच जरूर करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget