एक्सप्लोरर

चेहरा नहीं, हेल्थ रिपोर्ट है! जानिए कौन से लक्षण किस बीमारी की ओर इशारा करते हैं

चेहरे की स्किन सिर्फ ब्यूटी की चीज नहीं, ये एक हेल्थ डिटेक्टर भी है. यह लुक्स के साथ हेल्थ सिग्नल्स भी देता है. इसे देखकर आप शरीर में पनप रही बीमारियों का अंदाजा लगा सकते हैं.

Face Health Warning Signs: हम अक्सर शीशे में खुद को बाल ठीक करने, पिंपल देखने या लिपस्टिक चेक करने के लिए देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका चेहरा आपके शरीर के अंदर क्या चल रहा है, वो भी बता सकता है. फंक्शनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. एड्रियन ने हाल ही में बताया कि चेहरे के कुछ आम लक्षण आपकी सेहत से जुड़े हो सकते हैं. अगर इन्हें सही समय पर पहचान लिया जाए तो कई बीमारियों से समय रहते ही बचा जा सकता है. आइए जानते हैं चेहरे पर दिखने वाले किन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए...

1. महिलाओं के चेहरे पर बाल

अगर महिलाओं के चेहरे पर मोटे बाल दिखने लगे हैं, तो ये PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) का संकेत हो सकता है. इसके अलावा थायरॉयड या एड्रेनल ग्लैंड्स की समस्या भी हो सकती है. ये सब हार्मोन असंतुलन से होता है.

2. बाहरी भौंहें झड़ने लगी हैं

अगर आपकी भौंहों के किनारे से बाल उड़ने लगे हैं, तो ये हाइपोथायरॉयडिज्म हो सकता है. तुरंत जाकर थायरॉयड का टेस्ट कराना चाहिए. इसके साथ ही आयोडीन की कमी भी इसका कारण हो सकती है, खासकर अगर आप आयोडीन वाला नमक नहीं खाते हैं.

3. चेहरा बार-बार लाल हो जाता है?

चेहरा बाल-बार लाल होना एलर्जी या हिस्टामिन (Histamine) इशूज का संकेत हो सकता है या फिर एड्रिनल ग्लैंड (Adrenal Gland) में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बिगड़ सकता है.

4. होंठ के किनारों में कट या दरारें

अगर आपके लिप्स के साइड में कट या दरारें हो रही हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये शरीर में विटामिन B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं. शाकाहारी लोगों में यह काफी आम होता है. कभी-कभी ये फंगल इंफेक्शन या डिहाइड्रेशन की वजह से भी हो सकता है.

5. आंखों के नीचे काले घेरे

कई लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं, उन्हें लगता है कि नींद की कमी की वजह से ऐसा हो रहा है लेकिन ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस या एनीमिया (खून की कमी)  की वजह से भी हो सकती है. खासकर लो आयरन लेवल होने पर ये घेरे गहरे हो जाते हैं.

6. नाक के पास तितली जैसे रैशज

अगर आपके गालों और नाक पर तितली के आकार का लाल रैश बनता है, तो ये Lupus (SLE) नाम की बीमारी हो सकती है. ये रोसैसिया (Rosacea) या सूरज की यूवी किरणों से भी ट्रिगर हो सकता है.

क्या करें, क्या नहीं

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहा है, तो उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें. तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलें, टेस्ट कराएं और सही इलाज शुरू करें. आपका चेहरा आपको कुछ कह रहा है,  अगर इसे ध्यान नहीं देंगे तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
Nuclear Attack Survival: परमाणु हमला हो जाए तो कैसे बचेगी जान, रेडिएशन फॉलआउट से कैसे बचा सकते हैं अपना पूरा परिवार?
परमाणु हमला हो जाए तो कैसे बचेगी जान, रेडिएशन फॉलआउट से कैसे बचा सकते हैं अपना पूरा परिवार?
Indoor Air Pollution: घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
Kidney Stones Prevention: क्या ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से नहीं होता किडनी में स्टोर? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह स्टडी
क्या ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से नहीं होता किडनी में स्टोर? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह स्टडी

वीडियोज

BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live
Skoda Octavia vRS India review | Auto Live #skoda #octavia
TATA Altroz iCNG Range Test | Auto Live #tata #altroz
Iran Israel War: Trump अगला प्लान, फिर मिडिल ईस्ट में मचेगा बवाल? | World War3 | Middle East War
TATA Altroz : 42,000 Plus km Ownership Review | Auto Live #tata #altroz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे रहे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर को किया गया पास, LPG संकट के बीच आई एक और खुशखबरी
होर्मुज में फंसे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर रवाना, LPG संकट के बीच आई खुशखबरी
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'26/11 अटैक का बदला लिया', धुरंधर 2 को लेकर बोले अर्जुन रामपाल, सुनाई आपबीती
'26/11 अटैक का बदला लिया', धुरंधर 2 को लेकर बोले अर्जुन रामपाल, सुनाई आपबीती
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
EPFO 3.0 पर कितने दिन में क्लेम होगा सेटल, जान लीजिए आसान तरीका?
EPFO 3.0 पर कितने दिन में क्लेम होगा सेटल, जान लीजिए आसान तरीका?
Embed widget