एक्सप्लोरर

आंखों की दृष्टि होने लगी है धुंधली? आचार्य बालकृष्ण के बताए नुस्खे से चश्मे का नंबर करें कम

Eye Care Tips: मोबाइल और स्क्रीन टाइम से आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है. हालांकि, आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, सही दिनचर्या और खानपान अपनाकर आप चश्मे का नंबर बढ़ने से बचा सकते हैं.

Eye Care Tips: आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने से आंखों की रोशनी तेजी से प्रभावित हो रही है. छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक चश्मे का नंबर बढ़ता जा रहा है. लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप समय रहते अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें तो आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचा सकते हैं.

आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, कुछ आसान नुस्खे अपनाकर न सिर्फ आंखों की रोशनी को बेहतर बनाया जा सकता है, बल्कि धीरे-धीरे चश्मे का नंबर भी कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- 50 साल हो गई उम्र फिर भी इ्ंप्रूव कर सकते हैं ब्रेन हेल्थ, साइंटिस्ट्स ने खोज निकाला तरीका

मुंह में पानी भरकर आंखों में छींटे मारना

  • आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि रोज सुबह मुंह में ठंडा पानी भरकर आंखों पर छींटे मारना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है.
  • यह तरीका आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है.
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली थकान दूर होती है.
  • आंखों की नमी बनी रहती है, जिससे ड्राई आई की समस्या कम होती है.
  • यह बेहद आसान उपाय है जिसे आप रोज़ाना सुबह उठकर या ऑफिस में ब्रेक के दौरान भी अपना सकते हैं.

प्राणायाम से मिलेगी नई रोशनी

  • योग और प्राणायाम सिर्फ शरीर को नहीं बल्कि आंखों को भी स्वस्थ बनाते हैं.
  • अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करने से आंखों की नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
  • इससे आंखों की थकान और जलन कम होती है.
  • नियमित प्राणायाम से मानसिक तनाव कम होता है, जो आंखों की कमजोरी का एक बड़ा कारण है.
  • दिन में कम से कम 10 मिनट प्राणायाम करने से धीरे-धीरे आंखों की दृष्टि में सुधार देखा जा सकता है.

आंवला का सेवन करें

  • आंखों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है.
  • आंवला में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है.
  • इसे आप आंवला जूस, मुरब्बा या चूर्ण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • नियमित सेवन से आंखों की रेटिना मजबूत होती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचाव होता है.
  • आंवला का रस सुबह खाली पेट लेना आंखों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है.

सही खानपान और दिनचर्या का महत्व

  • सिर्फ नुस्खे ही नहीं, बल्कि सही खानपान और जीवनशैली भी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर और अखरोट का सेवन करें.
  • देर रात तक मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल कम करें.
  • पर्याप्त नींद लें, ताकि आंखों को पूरा आराम मिल सके.

इसे भी पढ़ें- किस कैंसर से हुआ पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन? जान लें इसके लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget