एक्सप्लोरर

Eye Sight: किन चीजों से बढ़ती है आंखों की रोशनी? डाइट में शामिल कर सकते हैं आप

आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए हेल्दी डाइट की जरुरत होती है. सही मात्रा में पानी पीना भी आंखों की सेहत के लिए ठीक माना जाता है.

Foods For Eyesight : आजकल बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे तक दिन रात मोबाइल, लैपटॉप या टीवी में आंखें गड़ाए रहते हैं. जिससे उनकी आंखों को नुकसान पहुंच रहा है और उनकी आखों की रोशनी कम हो रही है. हालांकि,  आंखों की रोशनी (Eyesight) कम होने की यह एकमात्र कारण नहीं है. इसके लिए काफी हद तक लाइफस्टाइल और खराब खानपान भी जिम्मेदार है. यही कारण है कि डॉक्टर हेल्दी लाइफस्टाइल और बढ़िया डाइट बनाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनसे आंखों को हेल्दी और आई साइट बेहतर बना सकते हैं.

कई रिसर्च में भी बताया गया है कि जिंक, कॉपर, विटामिन C, विटामिन E और बीटा कैरोटीन से भरपूर चीजें खाने से आंखों की रोशनी से जुड़े रिस्क 25% तक कम हो सकते हैं. ओमेगा -3 फैटी एसिड, जेक्सैन्थिन, ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन भी आंखों के लिए जबरदस्त फूड्स हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए...

1. नट्स और फलियां

नट और फलियों में ओमेगा-3 के साथ ही विटामिन ई और फैटी एसिड भरपूर पाए जाते हैं, जो आंखों को उम्र से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं. आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए अखरोट, काजू, मूंगफली और मसूर की दाल खा सकते हैं.

2. खट्टे फल

आंखों की सेहत के लिए खट्टे फल भी फायदेमंद होते हैं. खट्टे फलों में विटामिन सी काफी ज्यादा होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट होता है. इससे आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. ऐसे में डाइट में नींबू, संतरे और पके फल रख सकते हैं.

3. पत्तेदार हरी सब्जियां

पत्तेदार हरी सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन भरपूर पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए जरूरी विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं. पालक, गोभी, गाजर जैसी सब्जियां खाने से आंखें हेल्दी बनती हैं और उनकी रोशनी बनी रहती है.

4. अंडा

अंडे भी आंखों की सेहत के लिए बेहतरीन फूड माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन आंखों की रोशनी कम होने से रोक सकते हैं. अंडे में विटामिन सी, विटामिन ई और जिंक भी भरपूर होता है. इससे शरीर को प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मिलती है.

5. फिश

मछली खाने से आंखों से जुड़ी समस्याएं कम करने में मदद मिल सकती हैं. फिश में ओमेगा -3 फैटी एसिड की जबरदस्त मात्रा होती है. ओमेगा -3 के लिए टूना, सैल्मन, ट्राउट, छोटी समुद्री मछली, सार्डिन और हिलसा मछलियों का सेवन कर सकते हैं. कुछ अध्ययनों के मुताबिक, मछली का तेल आंखों की ड्राइनेस दूर कर सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget