एक्सप्लोरर

20 करोड़ लोग आंखो की बीमारियां से हैं परेशान! आपकी बारी न आए इससे पहले जान लें 7 उपाय

तेजी से बढ़ता पॉल्यूशन और स्क्रीन टाइम से आंखें कमजोर होती जा रही है.बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी तरह की आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं.अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आंखों की केयर करना शुरू कर दें.

Eyesight Improve Naturally Tips : आज की डिजिटल और बिजी लाइफस्टाइल में आंखें सबसे ज़्यादा काम में ली जा रही हैं. मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और पॉल्यूशन जैसे फैक्टर्स ने आंखों की सेहत (Eye Health) को खतरे में डाल दिया है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में 4 करोड़ लोग देख नहीं सकते हैं, जबकि 20 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो आंखों की किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं.

दिनभर स्क्रीन पर नजरे गड़ाए रखने और खानपान में कमी आंखों की रोशनी कमजोर कर रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो घबराने की जरूरत नहीं. कुछ आसान आदतों को अपनाकर अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं 7 ऐसे आसान टिप्स जो आपकी आंखों को हेल्दी और तेज बनाए रख सकते हैं...

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

1. स्क्रीन से दूरी बनाएं, 20-20-20 रूल अपनाएं

अगर आप लगातार कंप्यूटर-लैपटॉप पर काम करते हैं या मोबाइल पर रील्स देखते रहते हैं तो 20-20-20 का रूल काफी काम आ सकता है. हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए किसी 20 फीट दूरी को जरूर देखें. इससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होगा और Vision Blur से राहत मिलेगी.

2. आंखों के लिए सही डाइट लें.

संतुलित आहार में वो सभी चीजें शामिल करें जो आंखों के लिए ज़रूरी हैं. विटामिन A (गाजर, शकरकंद), विटामिन C (नींबू, संतरा), ओमेगा-3 (फैटी एसिड – मछली, अलसी), ज़िंक और एंटीऑक्सीडेंट्स (बादाम, कद्दू के बीज) खाएं. ये आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

3. UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें

धूप में निकलते समय हमेशा UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनें. यह आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है जो रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती हैं. कई बार इनकी वजह से भी आंखों को खतरा हो सकता है.

4. भरपूर नींद लें

नींद आंखों की मरम्मत का समय होता है. रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना आंखों को थकान और सूजन से बचाता है. इससे आंखों की रोशनी बनी रहती है. ज्यादा देर तक मोबाइल फोन देखने से आंखें कमजोर होती हैं. इस आदत से बचें.

5. शरीर को हाइड्रेट रखें

शरीर में पानी की कमी से आंखों की समस्याएं बढ़ सकती हैं. कम पानी पीने से आंखें ड्राई हो सकती हैं और उनमें जलन हो सकती है, इसलिए दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं ताकि आपकी आंखें हाइड्रेटेड रहें.

6. आंखों की सफाई रखें

रोजाना आंखों को साफ पानी से धोएं, बिना हाथ धोए आंखों को न छुएं, धूल वाली जगह जाएं तो चश्मा जरूर लगाएं. इससे आंखों को नुकसान नहीं पहुंचेगा और उनकी उम्र लंबी बनी रहेंगी. 

7. समय-समय पर आंखों की जांच कराएं

अगर आपको चश्मा है या आंखों में कोई भी दिक्कत महसूस हो रही है, तो हर 6 महीने में एक बार आंखों की जांच जरूर कराएं. समय रहते बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज आसान होता है. इसलिए लापरवाही से बचें और इस तरह की समस्या को इग्नोर न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget