एक्सप्लोरर

हेडफोन-ईयरफोन का घंटों तक इस्तेमाल करना खतरनाक, शरीर पर पड़ते हैं ये 5 गंभीर प्रभाव

Earphone Side Effects: पिछले 10 सालों में पोर्टेबल इयरफोन से आने वाले लाउड म्यूजिक के कई इफेक्ट्स देखने को मिले हैं. एक बढ़ती हुई चिंता यह भी है लोग घंटों तक हेडफोन से चिपके रहते हैं.

Headphone Side Effects: आजकल ज्यादातर लोग शहरी शोरगुल से बचने के लिए या फैशनेबल दिखने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं. ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या किसी सफर पर निकलना हो, ऐसे समय पर हर किसी का साथी हेडफोन या ईयरफोन बन जाता है. यह तो सच है कि हेडफोन बाहरी शोरगुल से बचा लेता है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है? जी हां आप सही सुन रहे हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो घंटों तक हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि इसके इस्तेमाल से न केवल आपके कानों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, बल्कि शरीर को भी कई गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईयरफोन या हेडफोन शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बुरी लत भी बन सकते हैं. ईयरफोन से आने वाला म्यूजिक आपके कान के परदे पर बड़ा प्रभाव डालता है, जिससे स्थायी क्षति हो सकती है. पिछले 10 सालों में पोर्टेबल इयरफोन से आने वाले लाउड म्यूजिक के कई इफेक्ट्स देखने को मिले हैं. एक बढ़ती हुई चिंता यह भी है लोग घंटों तक हेडफोन से चिपके रहते हैं, जिसके कई बुरे प्रभाव शरीर में देखने को मिलते हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का अनुमान है कि हेडफोन या ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ युवाओं की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

हेडफोन या ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स 

1. बहरापन

ईयरफोन या हेडफोन से लाउड म्यूजिक सुनने से आपकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. कानों की सुनने की कैपिसिटी सिर्फ 90 डेसिबल होती है, जो लगातार सुनने से 40-50 डेसिबल तक कम हो सकती है. 

2. दिल की बीमारी का खतरा

एक्सपर्ट के मुताबिक, घंटों तक हेडफोन लगाए रखना और म्यूजिक सुनना कानों के साथ-साथ दिल के लिए भी बिल्कुल अच्छा नहीं है. इससे न केवल दिल की धड़कन तेज हो जाती है, बल्कि दिल को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है.

3. सिर दर्द

हेडफोन या ईयरफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती हैं. इसकी वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या पैदा हो जाती है. बहुत से लोग नींद में बाधा, नींद न आना, अनिद्रा या यहां तक कि स्लीप एपनिया से भी पीड़ित हो जाते हैं.

4. कान में इन्फेक्शन

इयरफोन सीधे कान में लगाया जाता है, जो एयर पैसेज में बाधा डालता है. ये बाधा बैक्टीरिया के विकास सहित अलग-अलग तरह के कानों के इन्फेक्शन का कारण बन सकती है.

5. स्ट्रैस और टेंशन में बढ़ोतरी

हेडफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल किसी व्यक्ति की सोशल लाइफ और मेंटल हेल्थ की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. कई बार ज्यादा चिंता और तनाव का भी कारण बन सकता है. 

ये भी पढ़ें: Valentines Day 2023: वैलेंटाइन डे से पहले इन एशियाई देशों में बांटे जाएंगे 9.5 करोड़ मुफ्त कंडोम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget