एक्सप्लोरर

ज्यादा शराब पीने से क्या बढ़ता है स्ट्रोक का खतरा? एक्सपर्ट से जानें कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

ज्यादा शराब पीने से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा शराब पीना और स्ट्रोक के बीच एक एक गहरा संबंध है.

शराब की लत इंसान के शरीर के लिए नुकसानदायक है लेकिन तब भी लोग पीते हैं. खुशी हो या गम लोग शराब का सहारा ही लेते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शरीर के लिए बेहद खतरनाक है. अगर आप लंबे समय से शराब ज्यादा मात्रा में पी रहे हैं तो आपको इसकी लत लग सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं शराब लिवर खराब करने के साथ आपके दिल की बीमारी (सीवीडी) के जोखिम को भी बढ़ा सकती है. सिंपल भाषा में आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि ज्यादा शराब पीने से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा शराब पीना और स्ट्रोक के बीच एक एक गहरा संबंध है. इसलिए हमने कोशिश की इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए  जिससे शराब को छोड़ा जा सके. 

ज्यादा शराब पीने से शरीर को कैसे प्रभावित कर सकता है

समय के साथ ज्यादा शराब पीने से पुरानी बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, स्ट्रोक, लिवर की बीमारियां और पाचन संबंधित सहित अन्य गंभीर समस्याओं की शुरुआत हो सकती है.'जर्नल करंट एथेरोस्क्लेरोसिस' रिपोर्ट्स में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादा शराब पीने से सीवीडी का जोखिम बढ़ता है. अध्ययन में कहा गया है,'अत्यधिक शराब का सेवन (पुरुषों में प्रतिदिन 60 ग्राम से अधिक और महिलाओं में प्रतिदिन 40 ग्राम से अधिक) मृत्यु दर और सीवीडी का खतरा बढ़ जाता है.

हालांकि, अध्ययन के निष्कर्षों में यह भी देखा गया है कि शराब पीने से परहेज करने वालों की तुलना में कम मात्रा में शराब पीने वालों में कोरोनरी दिल की बीमारी और मायोकार्डियल रोधगलन का खतरा कम होता है. हालांकि शराब पीने से सीवीडी का खतरा बढ़ता है. शराब और विभिन्न कैंसर के बीच संबंध का भी सुझाव देते हैं. जैसे कि स्तन, मुंह, गला, आंत, वॉयस बॉक्स, लिवर, और मलाशय को प्रभावित करने वाले कैंसर.अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के राष्ट्रीय विष विज्ञान कार्यक्रम ने कार्सिनोजेन्स पर अपनी रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा शराब पीने से शरीर को खतरा होता है. 

ज्यादा शराब पीने स्ट्रोक और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है

शराब हाई बीपी को बढ़ावा देकर, सामान्य हृदय लय को बाधित करके और रक्त के थक्कों के गठन को बढ़ाकर स्ट्रोक का कारण बन सकती है. ये कारक सामूहिक रूप से इस्केमिक और रक्तस्रावी स्ट्रोक दोनों के जोखिम को बढ़ाते हैं. जहां मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बाधित होता है, जिससे मस्तिष्क क्षति या मृत्यु हो सकती है.जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शराब का उच्च स्तर लगातार सभी स्ट्रोक, इस्केमिक स्ट्रोक और इंट्रासेरेब्रल हेमोरेज (आईसीएच) से जुड़ा हुआ है. शराब का सेवन सभी स्ट्रोक और इस्केमिक स्ट्रोक की कम संभावना से जुड़ा था, लेकिन आईसीएच से नहीं. अध्ययन में कहा गया है कि बिना उच्च रक्तचाप वाले और वर्तमान में धूम्रपान करने वालों में एसोसिएशन का परिमाण सबसे अधिक था.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या हर महीने वक्त से पहले आ जाते हैं पीरियड्स? एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे की वजह क्या है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget