एक्सप्लोरर

गर्मियों में ये 5 सीजनल सब्जियां जरूर खाएं, बढ़ेगी इम्यूनिटी

गर्मियों में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जिससे पेट और शरीर को ठंडक मिले. हम आपको ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से गर्मियों में आपको फायदा मिलेगा.

गर्मियां आते ही खाने से मन सा भर जाता है. प्यास की वजह से लोगों की डाइट भी कम हो जाती है. लेकिन गर्मियों में खान-पान को लेकर की जाने वाली जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. गर्मियों में पेट की समस्या जैसे उल्टी, दस्त, पेट गर्द, गै और बदहजमी की शिकायत ज्यादा रहती है. धूप में घर से बाहर निकलने पर लू भी लग जाती हैं. ऐसे में आपको अपने शरीर और पेट को ठंडा रखने की जरूरत है. इसलिए आपको अच्छी और सीजन के हिसाब से अपनी डाइट लेने की जरूरत है. आज हम आपको गर्मियों में खाई जाने वाली ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो आपके तन-बदन को ठंडा रखेंगी. इन्हें आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. 

खीरा- गर्मियों आपको अपने खाने में खीरा जरूर शामिल कर लेना चाहिए. खीरा पोषक तत्वों से भरपूर है. आप सलाद और सब्जी के रुप में भी खीरा खा सकते हैं. खीरा में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए गर्मियों में खीरा खाने से पेट ठंडा रहता है. खीरा में विटामिन K और C होता है इसके साथ ही खीरा में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर पाए जाते हैं. गर्मियों में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है.
 
हरी बीन्स- गर्मियों में आपको खाने में बीन्स भी जरूर खानी चाहिए. आप सलाद या सब्जी किसी भी तरह इन्हें खा सकते हैं. बीन्स में कैलोरी काफी कम होती है. बीन्स को वजन घटाने में कारगर माना जाता है. बीन्स हल्की लेकिन फाइबर से भरपूर होती हैं और इससे पाचन में सुधार आता है. बीन्स में विटामिन K, प्रोटीन, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक होते हैं.
 
लौकी- सब्जियों में लौकी को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. गर्मियों में लौकी की सब्जी बहुत फायदा करती है. लौकी में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है. लोकी खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. गर्मियों में लौकी खाने के पेट अच्छा रहता है.
 
करेला- करेला भले ही कड़वा होता हो लेकिन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. दिल और पेट के लिए करेला का जूस दवा की तरह काम करता है. करेले में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होता है, जिससे पाचन तंत्र सही रखता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. गर्मियों में करेला खाने से शरीर ठंडा रहता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां- गर्मियों के मौसम में आपको पालक, चौलाई और पुदीना जैसी पत्तेदार सब्जियां भी खानी चाहिए. आप इन्हे सूप, दाल, पराठा, सलाद किसी भी तरीके से खा सकते हैं. हरी सब्जियों में  भरपूर आयरन और कैल्शियम होता है. इनमें फोलेट और पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से गर्मियों में होने वाली परेशानियों से ये सब्जियां बचाती हैं. 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget