एक्सप्लोरर

Drinking Water: आप भी पीते हैं खड़े होकर पानी? आज ही छोड़ दें ये आदत, वर्ना बढ़ सकती है परेशानी

Health Tips: खड़े हो कर पानी पीने से हम कहीं न कहीं कई बीमारियों को न्यौता देते हैं. यह स्थिति सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि, आप इस आदत को आज ही छोड़ दें.

Don't Drink Water While Standing: पानी हमारे शरीर के लिए बेहद ही ज़रूरी है, और प्यास बुझाने के लिए पानी से अच्छा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है. विशेषज्ञ भी अच्छी सेहत के लिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन केवल इतना पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि हम पानी कैसे पीते हैं यह भी बेहद जरूरी है. अधिकांश लोग खड़े होकर ही पानी पीते हैं.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और जल्दबाजी में लोग खड़े-खड़े पानी पीते हैं या फिर सीधे बोतल से ही मुंह लगाकर पानी पी जाते हैं, लेकिन खड़े होकर पानी पीने से हम कहीं न कहीं कई बीमारियों को न्यौता देते हैं. यह स्थिति सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि, आप इस आदत को आज ही छोड़ दें. आइए आपको बताते हैं खड़े होकर पानी पीने से आपको किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.
 
ऑक्सीजन सप्लाई पर पड़ता है असर
 
जब भी हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो शरीर को जो जरूरी पोषण मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाता है. इसके अलावा फूड और विंड पाइप में होने वाली ऑक्सीजन सप्लाई रुक जाती है. इसका बुरा असर न सिर्फ फेफड़ों पर बल्कि दिल पर भी पड़ता है. वहीं खड़े होकर पानी पीने से पेट में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे पेट के निचले हिस्से की दीवारों पर दबाव बनता है और ऐसी स्थिति में लोग हर्निया का शिकार हो जाते हैं.
 
तनाव बढ़ता है
 
खड़े होकर पानी पीने से आपका तनाव भी बढ़ता है. भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन तनाव बढ़ने के पीछे यह आदत भी एक मुख्य कारण हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक खड़े होकर पानी पीने का सीधा असर तंत्रिका तंत्र पर पड़ता है और इस स्थिति में पोषक तत्व पूरी तरह से बेकार हो जाते हैं. यही वजह है कि, इस आदत की वजह से शरीर को तनाव का सामना करना पड़ता है.
 
जोड़ों में दर्द का भी है कारण
 
कई बार आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि, खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द होता है. यह बात बिल्कुल सही है. खड़े होकर पानी पीने से घुटनों पर दबाव पड़ता है, जिसके चलते अर्थराइटिस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 
 
गठिया की समस्या
 
खड़े होकर पानी पीने से आप गठिया रोग के भी शिकार हो सकते हैं. दरअसल खड़े होकर पानी पीने के कारण पानी का बहाव तेजी से आपकी बॉडी से होकर जोड़ों में जमा हो जाता है और हड्डियों और जोड़ों के लिए खतरा पैदा हो जाता है. इसकी वजह से हड्डियों के जोड़ वाले हिस्से में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है और जोड़ों में दर्द के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है. जिसके चलते लोगों को गठिया जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है. 
 
किडनी पर असर
 
खड़े होकर पानी पीने की यह आदत का सीधा असर आपकी किडनी पर भी हो सकता है. जब भी कोई व्यक्ति खड़े होकर पानी पीता है तो पानी बिना फिल्टर हुए ही तेज़ी से निचले पेट की तरफ बढ़ता है, और पानी की अशुद्धियों को पित्ताशय में जमा कर देता है. यह स्थिति किडनी के लिए बहुत ही हानिकारक है.
 
ये भी पढ़ें- 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget