एक्सप्लोरर

क्या आप भी बार-बार उबालते हैं दूध! जान लीजिए ऐसा करना सही भी है या नहीं

दूध को विटामिन डी से भरपूर माना जाता है जो कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है.इसे बार-बार उबालने से विटामिन की मात्रा भी कम हो सकती है जिससे कैल्शियम का अवशोषण कम हो सकता है.हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.

Can We Boil Milk Multiple Times: दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है. यही वजह है कि हर किसी के घर में रोजाना दूध का इस्तेमाल होता है. इसमें कई तरह से पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे हमारे शरीर को मजबूती मिलती है लेकिन अक्सर लोग दूध उबालने के समय एक बड़ी गलती करते हैं. जिस वजह से आपको इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. दरअसल कई महिलाएं दूध को गाढ़ा करके इससे मलाई निकालने के चक्कर में दूध को कई बार काफी देर तक उबालती हैं. लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. आइए जानते हैं बार-बार दूध उबालने से क्या होता है.

क्या बार-बार दूध उबालना सही है?

दूध उबालकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई सारे हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं,जिससे इंफेक्शन का खतरा हो ता है.इन्हें मारने के लिए दूध को उबाला जाता है. न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक दूध कैसा भी हो एक बार से लेकर 2 बार तक उबालना सही होता है. इससे अधिक बार दूध उबालने से इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. दूध उबालने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. जिसके चलते इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम का सेहत पर कोई असर नहीं होता.दूध को विटामिन डी से भरपूर माना जाता है जो कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है. दूध को बार-बार उबालने से इसमें इस विटामिन की मात्रा भी कम हो सकती है जिससे कैल्शियम का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.दूध के पोषण को बनाए रखने के लिए हमेशा कम तापमान पर और थोड़ा सा पानी मिलाकर ही उबालना चाहिए. न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक आप एक बार दूध उबाल कर रख सकते हैं और जब भी आपको इसे पीना हो आप इसे हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं. बार-बार पूरे दूध को उबालने की जरूरत नहीं है.

दूध उबालने का सही तरीका क्या है?

अगर आप चाहते हैं कि दूध में मौजूद पोषक तत्व नष्ट ना हो और दूध पीने का आपको सही फायदा मिले तो इसके लिए हम आपको दूध उबालने का सही तरीका बता रहे हैं. सबसे पहले दूध को किसी बर्तन में निकाल कर गैस पर तेज आंच पर चढ़ा दीजिए. फिर गैस को धीमा कर दीजिए.अब दूध को उबलते समय लगातार चम्मच से चलाते रहें. जैसे ही दूध में उबाल आ जाए तुरंत गैस को बंद कर दें.ध्यान रहे की कभी भी एकदम गर्म दूध को फ्रिज में ना रखें.

ये भी पढ़ें: पोहा या चावल, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद...यहां है इसका जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Osteoporosis In Men: पीठ दर्द से लेकर मामूली चोट तक, पुरुषों की हड्डियों को चुपचाप खोखला बना रही यह खतरनाक बीमारी
पीठ दर्द से लेकर मामूली चोट तक, पुरुषों की हड्डियों को चुपचाप खोखला बना रही यह खतरनाक बीमारी
नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
IVF कराने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लीनिकों के लिए नए नियम तय
IVF कराने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लीनिकों के लिए नए नियम तय

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
UP Election 2027: यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget