एक्सप्लोरर

कम पानी पीने के नुकसान, आपकी आंखों की सेहत पर पड़ सकता है गलत असर

Effects of Dehydration on Eyes: कम पानी पीना सिर्फ शरीर ही नहीं, आंखों की सेहत पर भी असर डालता है. डिहाइड्रेशन से आंखों में सूखापन, जलन और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Effects of Dehydration on Eyes: हम सभी जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है. पानी न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि यह हमारी कोशिकाओं, अंगों और त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखता है. अक्सर लोग दिनभर की भागदौड़ में पानी पीना भूल जाते हैं या फिर बहुत कम मात्रा में पानी लेते हैं. इसका सीधा असर शरीर के अलावा आंखों पर भी पड़ता है.

डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि, कम पानी पीने से सिर्फ किडनी और पाचन तंत्र ही प्रभावित नहीं होते, बल्कि आपकी आंखों की सेहत भी बिगड़ सकती है. डिहाइड्रेशन आंखों में सूखापन, जलन और दृष्टि संबंधी कई समस्याएं पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़े- किस उम्र में शिकार बनाने लगता है कैंसर, जान बचाने के लिए कब कराने चाहिए टेस्ट?

डिहाइड्रेशन से आंखों में सूखापन

जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो इसका असर सबसे पहले आंखों पर दिखाई देता है. आंखों की नमी बनाए रखने के लिए शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. पानी की कमी होने पर आंखें सूखी और थकी हुई लगने लगती हैं, जिससे काम करने या लंबे समय तक स्क्रीन देखने में परेशानी हो सकती है.

आंखों में जलन और लालिमा

कम पानी पीने से आंसुओं का स्तर भी प्रभावित होता है। इससे आंखों में जलन और लालिमा की समस्या हो सकती है. कई लोग इसे एलर्जी समझ लेते हैं, लेकिन असल वजह डिहाइड्रेशन भी हो सकती है. अगर आप लंबे समय तक एयर कंडीशनर में रहते हैं और पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है.

धुंधला दिखना और सिरदर्द

कम पानी पीने से आंखों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे धुंधला दिखना या बार-बार सिरदर्द होना आम है. लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए दिनभर में समय-समय पर पानी पीना आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी है.

डार्क सर्कल्स और थकी हुई आंखें

पानी की कमी का असर आंखों के आसपास की त्वचा पर भी पड़ता है. डिहाइड्रेशन से डार्क सर्कल्स, सूजन और आंखों के नीचे फाइन लाइन्स जल्दी दिखाई देने लगती हैं. अगर आप हेल्दी और फ्रेश दिखना चाहते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है.

  • आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी टिप्स
  • दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं.
  • लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते समय बीच-बीच में आंखों को आराम दें और पानी पिएं.
  • नारियल पानी, नींबू पानी या फ्रूट्स के जरिए भी शरीर को हाइड्रेटेड रखें.
  • आंखों की सेहत के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- आपका खून कभी नहीं होगा गंदा, रोजाना खा लें ये हरी पत्तियां

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget