एक्सप्लोरर

गंदी चादर पर सोते हैं? धोने में करते हैं आलस? शरीर को लग सकती हैं ये 4 'खतरनाक' बीमारियां

एक सर्वे के मुताबिक, ब्रिटेन के लगभग 1.10 करोड़ लोग महीने में सिर्फ एक बार ही अपनी बेडशीट धोते हैं. गंदी बेडशीट के इस्तेमाल से आपको ये 4 बीमारियां लग सकती हैं.

क्या आप लंबे समय से एक ही बेडशीट का इस्तेमाल कर रहे हैं? क्या आप महीने में सिर्फ एक बार बिस्तर बदलते हैं? अगर इन सवालों का जवाब 'हां' है तो आप पर कई स्वास्थ्य परेशानियों का खतरा मंडरा रहा है. जी हां आप सही सुन रहे हैं. ये भी हो सकता है कि आप जाने-अनजान में ही अपनी इस आदतों का खामियाजा भुगत रहे हों और आपको इसकी वजह तक ना मालूम हो. एक सर्वे के मुताबिक, ब्रिटेन के लगभग 1.10 करोड़ लोग महीने में सिर्फ एक बार ही अपनी बेडशीट धोते हैं. 

ब्रिटेन की रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov के एनालिसिस में पाया गया है कि 3 लोगों में से एक व्यक्ति ने यह कहा कि वे दो हफ्तों के बाद बेडशीट बदलने पर विचार करते हैं. नई रिसर्च ने ऐसी चार हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बताया है, जो गंदी बेडशीट का इस्तेमाल करने की वजह हो सकती हैं. रिसर्च में यह भी बताया गया है कि इन चार में से दो परेशानियां 'साइलेंट किलर' हैं यानी बिना किसी लक्षण के आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं. 

1. एक्जिमा

एक्जिमा एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से त्वचा पर तेज खुजली होने लगती है और स्किन रूखी भी हो जाती है. कई बार जलन भी महसूस होने लगती है. इस समस्या से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है. एक्जिमा का सबसे आम रूप एटोपिक एक्जिमा ब्रिटेन में 5 बच्चों में से एक और 10 अडल्ट में से एक को प्रभावित करता है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिस्तर पर बिछी गंदी चादर अक्सर इन समस्याओं को और भी ज्यादा बढ़ा देती है. चादर को समय-समय पर नहीं धुलने की वजह से स्किन में जलन पैदा हो सकती है. 

2. निमोनिया

निमोनिया एक तरह का फेफड़ों का इन्फेक्शन है, जो सांस लेने में मुश्किलें पैदा करता है. अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाए तो ये बीमारी ऑक्सीजन की कमी और मौत का कारण भी बन सकती है. इसके सामान्य लक्षणों में खांसी, कमजोरी, थकान, पसीना आना और बार-बार कांपना शामिल हैं. हॉस्पिटल के बेड की चादरों में कई बार स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया पाया जाता है, जो निमोनिया का कारण बन सकता है. बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर अपनी बेडशीट बदलते रहें. सेव द चिल्ड्रन के एक्सपर्ट यह बताते हैं कि निमोनिया को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है. 

3. पिंपल्स

इन दिनों बड़ी संख्या में लोग पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे हैं. ये त्वचा की एक दर्दनाक स्थिति होती है, जो कभी न कभी हर किसी को परेशान करती है. 11 से 30 साल के उम्र के लगभग 95 प्रतिशत लोग कुछ हद तक पिंपल्स से प्रभावित होते हैं. नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) का कहना है कि पिंपल्स कई बार पीठ और छाती के क्षेत्र को भी प्रभावित करते हैं. पिंपल्स की समस्या को पैदा करने का काम गंदी चादरे भी करती हैं. अगर आप गंदी चादरों का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आपको पिंपल्स हो सकते हैं. 

4. अस्थमा 

अस्थमा फेफड़ों के एयरवेज की सूजन से जुड़ी एक बीमारी है. ब्रिटेन में 80 लाख लोगों को इस बीमारी ने प्रभावित किया है. अस्थमा एक श्वसन संबंधी स्थिति है, जो फेफड़ों से हवा को अंदर और बाहर ले जाने वाली सांस नलियों में सूजन की वजह से होती है. ये बीमारी सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है. अगर समय पर अस्थमा का इलाज नहीं किया जाता है तो इससे अचानक मौत भी हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन बिस्तरों को रेगुलरली नहीं बदला जाता, उनमें धूल जमा हो जाती है, जो अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है.


ये भी पढ़ें: Rubbing Eyes Risk: बार-बार रगड़ते हैं आंखें? नुकसान जानकर पकड़ लेंगे कान! इंफेक्शन समेत हो सकते हैं ये गंभीर 'खतरे'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Embed widget