एक्सप्लोरर

Grapes In Pregnancy: प्रेगनेंसी में भूलकर भी न खाएं ये खट्टे-मीठे फल, बढ़ सकती हैं दिक्कतें

अंगूर पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. अंगूर में विटामिन C, K, पोटेशियम, फ्लेवोनोइड और रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जिनसे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं.

Grapes in Pregnancy : प्रेगनेंसी में महिलाओं को सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है. इस दौरान उनके शरीर में कई बदलाव होते हैं. ऐसे में हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखना पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी के 9 महीने खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं. कई चीजें खाने से मना की जाती हैं. इनमें अंगूर भी शामिल है. कई पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर प्रेगनेंसी में खाने से कई दिक्कतें हो सकती हैं. कई हेल्थ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रेगनेंसी में अंगूर खाने से भ्रूण का ग्रोथ प्रभावित हो सकता है. इससे महिला में जेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है. इसलिए ऐसी गलती से बचना चाहिए.

प्रेगनेंसी में अंगूर क्यों नुकसानदायक

कारण-1
दरअसल, अंगूर में रेस्वेराट्रोल पाया जाता है, जिसकी मात्रा काले और लाल अंगूर में ज्यादा होती है. ज्यादातर मामलों में इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन जानवरों पर की गई कुछ स्टडी में पता चला है कि रेस्वेराट्रोल का हाई लेवल प्रजनन पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी में अंगूर खाने से मना करते हैं.

कारण-2
अंगूर में बाकी फलों की तुलना में सबसे ज्यादा कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है, जो गर्भावस्था में गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसी कारण प्रेगनेंसी में बिल्कुल नहीं या कम मात्रा में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है. 

कारण-3
अंगूर में नेचुरल शुगर यानी फ्रुक्टोज ज्यादा पाया जाता है. प्रेगनेंसी के दौरान अधिक शुगर जेस्टेशनल डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकता है. इससे मां और बच्चे दोनों की ही सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे मैक्रोसोमिया यानी जन्म के समय बच्चे का ज्यादा वजन भी हो सकता है. 

कारण-4
अंगूर में कैलोरी ज्यादा होती है. ऐसे में गर्भावस्था में इसे खाने से वजन बढ़ सकता है. जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और डिलीवरी के दौरान कई खतरे बढ़ जाते हैं. इसलिए प्रेगनेंसी में अंगूर खाने से बचना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget