एक्सप्लोरर

काजू या बादाम, वजन कम करने के लिए क्या खाएं ? आपके मन में भी है ये सवाल तो यहां है जवाब

काजू और बादाम दोनों शक्तिशाली और फायदेमंद होते हुए भी एक-दूसरे से काफी अलग हैं. इन्हें खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं लेकिन वजन कम करने में कौन ज्यादा बेहतर है, इसे लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं.

Cashew vs Almond: काजू और बादाम दोनों ही बेहद पावरफुल और फायदेमंद नट्स हैं. इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. नट्स के सेवन से वजन तेजी से कम हो सकता है. इससे शरीर का वेट अच्छी तरह कंट्रोल हो सकता है. नट्स में अनसैचुरेटेड फैट्स और कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हार्ट डिजीज और डायबिटीज से बचाने का काम करते हैं. विशेषज्ञ नट्स में काजू-बादाम (Cashew and Almond Benefits) को काफी अच्छा मानते हैं. दोनों शक्तिशाली और फायदेमंद होते हुए भी एक-दूसरे से काफी अलग हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि वजन कम करने में काजू या बादाम में से कौन ज्यादा बेहतर है.
 
काजू के फायदे
 
1. काजू में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और पॉलीफेनॉल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाए जाते हैं. जो इसकी ताकत को बढ़ाकर शरीर के लिए फायदेमंद बनाते हैं.
2. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनसैचुरेटेड फैट्स होने से काजू को भले ही लोग ज्यादा अच्छा नहीं मानते लेकिन इसमें स्टीयरिक एसिड ज्यादा होता है, जिसका ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर ज्यादा असर नहीं होता है.
3. रिसर्च के मुताबिक, हर दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में काजू खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल में थोड़ी कमी आ सकती है.
4. काजू खाने से न सिर्फ खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बल्कि इसमें ज्यादा मैग्नीशियम होने से हार्ट को भी मजबूती मिलती है और हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम हो सकता है.
5.  काजू में कार्बोहाइड्रेट कम होता है, इसलिए वह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम कर सकता है. इससे यह टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
 
बादाम के फायदे
 
1. बादाम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह आंत की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
2. बादाम में विटामिन E बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो बेहद पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है. स्टडी के मुताबिक, बादाम में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
3. बादाम में भी मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है.
4. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर का कारण बनता है.
5. बादाम खाने से एलडीएल का लेवल भी कम हो सकता है.
 
वजन कम करने काजू या बादाम कौन ज्यादा बेहतर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम खाने से शरीर में जमा अतिरिक्ट फैट कम हो सकता है. अगर बहुत ज्यादा मोटापा है या वजन बढ़ गया है तो रोजाना बादाम खाने से कम हो सकता है. कई स्टडी के अनुसार, बाकी नट्स के मुताबिक, काजू में फैट कम पाया जाता है. हालांकि, वजन कम करने में इसकी भूमिका पर अभी ज्यादा अध्ययन नहीं हो सका है. चूंकि काजू में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इसमें विटामिन K और जिंक भी ज्यादा पाया जाता है लेकिन जब वजन कम करने की बात आती है तो फाइबर, विटामिन E और कैल्शियम के लिए बादाम ज्यादा बेहतर विकल्प है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें  :प्रेग्नेंसी में सर्दी खांसी ने कर रखा है परेशान तो आज़माएं ये घरेलू समाधान, मां बच्चे दोनों रहेंगे स्वस्थ्य

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget