एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिवाली के बाद इतनी जहरीली हो जाती है दिल्ली की हवा, बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक

जैसे-जैसे पॉल्यूशन स्तर बढ़ता है, सेहत के लिए खतरे बढ़ते जाते हैं. 51-100 तक एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 तक सामान्य, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है.

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है. शहर की हवा जहरीली बन जाती है. सांस लेना तक दूभर हो जाता है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दिवाली (Diwali) पर जलाए गए पटाखे और जमकर आतिशबाजी बताई जाती है. बैन के बावजूद दिवाली की रात पटाखों का शोर और धुआं चलता रहता है.

सुबह होने तक हवा सांस लेने लायक नहीं बचती है. यह हाल सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी देखने को मिलता है, जहां का AQI (Air Quality Index) खतरनाक लेवल पर पहुंच जाता है. इस बार तो 15 अक्टूबर से ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए कई पाबंदियां लगा दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

कितना AQI खतरनाक

सेहत के हिसाब से 0 से 50 तक का एक्यूआई सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन जैसे-जैसे इसका स्तर बढ़ता है, सेहत के लिए खतरे बढ़ते जाते हैं. 51-100 तक एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 तक सामान्य, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है.

दिल्ली की प्रदूषित हवा कितनी नुकसानदायक

हमारे फेफड़ों के लिए हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) जहर से कम नहीं हैं. ये हवा में पाए जाने वाले ऐसे कण हैं, जिनकी साइज 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम ही होता है. इसकी वजह से समय से पहले मौत भी हो सकती है, क्योंकि इनका फेफड़ों पर गंभीर प्रभाव देखने को मिलता है. WHO के अनुसार, PM 2.5 हवा में 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक होना खतरनाक और नुकसानदायक है.

प्रदूषित हवा किसके लिए ज्यादा हानिकारक

डॉक्टरों का कहना है कि पटाखों से निकला धुआं और दिल्ली का प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह ज्यादा हानिकारक होता है. ऐसे लोग जिन्हें फेफडों या दिल की कोई बीमारी है तो उनके लिए इस हवा में सांस लेना भी घातक हो सकता है. प्रदूषण की वजह से सांस लेने में कठिनाई होती है, जो समय से पहले उनमें अस्थमा या सांस संबंधी किसी बीमारी का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल

दिल्ली की जहरीली हवा का बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. इससे बुजुर्गों के हार्ट ट्यूब यानी नलिकाएं सूज जाती हैं, ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है. पटाखों की जहरीली हवा से सांस के मरीजों या सामान्य इंसान के फेफड़े भी खराब हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget