एक्सप्लोरर

Covid Alert! फिर म्यूटेट हुआ कोरोना वायरस, नया वैरिएंट दे रहा दस्तक, इस देश के राष्ट्रपति हुए संक्रमित

LP.8.1 का पता पहली बार जुलाई 2024 में पता चला था. तब साइंटिस्ट्स ने बताया था कि यह ओमिक्रॉन के KP.1.1.3 का ही सब-वैरिएंट है, जिसके मामले पहले भी देखे जा चुके हैं.

Covid-19 New Variant : कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट ने एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ दी है. नया वैरिएंट चुपके से दस्तक दे रहा है.  जिससे साइंटिस्ट और मेडिकल एक्सपर्ट्स अलर्ट हो गए हैं. ये नया वैरिएंट ऑस्ट्रेलिया के कुछ शहरों में पाया गया है, जो LP.8.1 है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

न्यू साउथ वेल्स में कोविड-19 के 5 में से एक मामले के लिए नए वैरिएंट को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है. यूनाइटेड किंगडम (UK) के भी कुछ शहरों में इसके केस सामने आए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि नया वैरिएंट कितना खतरनाक है, इसे लेकर चिंता करने की जरूरत है या नहीं.

पाकिस्तानी राष्ट्रपति कोरोना के शिकार

कोविड का नया वैरिएंट पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) तक पहुंच गया है. पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर है. 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद से जरदारी आइसोलेट हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें सांस से जुड़ी परेशानी और बुखार के बाद कराची के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां इस संक्रमण की जानकारी हुई. जरदारी पहले भी जुलाई 2022 में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि, कोरोना के किस वैरिएंट के शिकार हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

कोरोना का नया वैरिएंट LP.8.1 कितना खतरनाक

LP.8.1 का पता पहली बार जुलाई 2024 में पता चला था. तब साइंटिस्ट्स ने बताया था कि यह ओमिक्रॉन के KP.1.1.3 का ही सब-वैरिएंट है, जिसके मामले पहले भी देखे जा चुके हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, जनवरी 2025 में LP.8.1 को 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' के तौर पर कैटेगराइज किया गया ता. ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स शरीर की इम्यूनिटी पावर को आसानी से चकमा देकर लोगों को संक्रमित करते हैं.  हालांकि ओमिक्रॉन को ज्यादा गंभीर बीमारियां फैलाने वाला नहीं माना गया है.

नया वैरिएंट कितना नुकसान पहुंचा सकता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, LP.8.1 के स्पाइक प्रोटीन में 6 म्यूटेशन हैं, इस आधार पर वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह हमारे कोशिकाओं से ज्यादा आसानी से बाइंड हो सकता है. इसमें V445R नाम का एक म्यूटेशन देखा गया है जो इसे बाकी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलने की क्षमता देता है.

V445R फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि एलपी.8.1 के लक्षण बाकी सब-वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर नहीं हैं, ऐसे में इसे फिलहाल इसे ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget