एक्सप्लोरर

​क्या आजकल हो रही खांसी की वजह अंगूर हैं? एक्सपर्ट्स से जान लीजिए दिक्कत की असली वजह

इन दिनों खांसी की बीमारी बहुत आम हो गई है. देश भर में इसके कई मामले देखने को मिल रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी वजह क्या है? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है.

सर्दी खांसी इन दिनों एक आम समस्या बन गई है. इससे लगभग हर घर में लोग परेशान है, यहां तक कि अब खांसी की वजह से लोगों की दिनचर्या बिगड़ने लगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं. खांसी का कारण अंगूर है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि क्या सही में अंगूर खाने की वजह से खांसी हो रही है.

जानें खांसी होने की वजह के बारे में...

सर्दी, खांसी और फ्लू एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी, खांसी लंबे समय तक रहे, यह एक चिंता का विषय बन सकती है. देश भर में कई मामले खांसी के सामने आ रहे हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि खांसी का कारण सुबह शाम ठंडा रहता है और दिन में गर्मी हो सकता है. इसके अलावा सर्दी जुकाम होने पर ठंडी तासीर वाले फल खाने से बचना चाहिए. जैसे कि तरबूज अंगूर चीकू और खीरा. अगर आप इन फलों का सेवन करते हैं, तो आपकी खांसी बंद होने के अलावा और ज्यादा बढ़ जाएगी. इसके अलावा मौसमी बुखार तीन दिन तक ही रहता है. लेकिन बुखार जाने के बाद खांसी लंबे समय तक रहती है. ऐसा मौसम में बदलाव होने की वजह से भी होता है. कभी-कभी खांसी चलना एलर्जी, अस्थमा, धूम्रपान या धूल मिट्टी की वजह से भी हो सकता है.

ऐसे करें बचाव 

आजकल खांसी की परेशानी हर व्यक्ति में देखने को मिल रही है. इससे अधिकतर लोग परेशान हैं. इसके लिए आपको कुछ खास उपाय करना चाहिए जैसे लगातार खांसी हो रही है, तो आपको गर्म पानी और हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए. आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. कुछ घरेलू नुस्खे जैसे अदरक, लहसुन या तुलसी के पत्ते का भी आप सेवन करें, इससे आराम मिलेगा. खांसी शुरू होते ही आप सबसे पहले अपने मुंह में एक लौंग रख लें. इसके अलावा आपको उन फलों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी हो इसके बदले में आप गर्म तासीर वाले फलों का सेवन कर सकते हैं. इन सभी उपाय के बाद भी अगर आपको राहत नहीं मिलती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Hair Tips: ये एक छोटी सी चीज आपके बालों के लिए है वरदान, बना देगी इनको मजबूत और घने

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget