एक्सप्लोरर

जानिए- कोविड-19 के इलाज के लिए दवा की खोज में कितने कदम दूर हैं वैज्ञानिक?

दुनिया में कोरोना वायरस से जंग बड़े पैमाने पर लड़ी जा रही है.वैज्ञानिक और डॉक्टर दिन-रात बीमारी का इलाज ढूंढने में लगे हैं.सवाल है कि कोविड-19 की दवा से हम कितने कदम दूर हैं ?

कोविड-19: महामारी के खिलाफ युद्ध स्तर पर दुनिया भर में जंग जारी है. इलाज के लिए डॉक्टर और वैज्ञानिक दवा ढूंढने में लगे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दवा की तैयारी से हम कितने कदम दूर हैं ? एंटी वायरल दवा, प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने वाली दवा और वायरस पर हमला करनेवाली एंटी बॉडीज के तरीके कारगर हो सकते हैं ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के डॉक्टर ब्रोस एलवार्ड ने अपने चीन के दौरे के बाद रेमडेसीवीर दवा को वायरस के खिलाफ कुछ कारगर होने की बात कही थी. ये एंटी वायरल दवा एबोला के इलाज के लिए बनाई गई थी. मगर ये कई अन्य बीमारियों में भी कारगर साबित हो रही है. ये जानवरों में खतरनाक कोरोना वायरस के इलाज जैसे MERS, SARS में भी प्रभावकारी साबित हुई है. इसी के चलते उम्मीद जाहिर की जा रही है कि ये दवा कोरोना वायरस के खिलाफ मददगार साबित हो सकती है. शिकागो विश्वविद्यालय की तरफ से किए गए शोध में इसके प्रभावकारी होने की बात सामने आई थी.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुंसाधन परिषद ने दो एंटी रेट्रो वायरल दवाओं की सिफारिश की है. लोपिनावीर और रिटोनावीर दवाएं HIV के इलाज में इस्तेमाल होती हैं. हालांकि ये दवाएं कोविड-19 के इलाज में प्रभावकारी साबित हुई हैं इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. मलेरिया की दवा पर WHO और ब्रिटेन में शोध हो रहा है. क्लोरोक्वीन और हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन में एंटी वायरल और प्रतिरोधक क्षमता को राहत पहुंचाने की विशेषता हो सकती है. मगर कोविड-19 के इलाज में इसके प्रभावकारी होने का पक्का सबूत नहीं मिला है. विश्व स्वास्थ्य संगठन इंटरफेरॉन बीटा पर ट्रायल कर रहा है. इस दवा को सूजन के कम करने में इस्तेमाल किया जाता है.

कोविड-19 से ठीक होनेवाले के खून से प्लाजमा लेकर भी इलाज किया जा रहा है. इससे ऐसी एंटी बॉडी विकसित होती है जो वायरस पर हमलावर हो सकती है. ठीक होनेवालों के खून से प्लाजमा लेकर कोविड-19 से संक्रमित मरीज के शरीर में दाखिल कर दिया जाता है. अमेरिका में इस पद्धति के जरिए 500 मरीजों का इलाज किया गया. कुछ अन्य मुल्कों में भी इसके जरिए इलाज किए जाने की खबर है.

इन सारे रिसर्च के बाद यही कहा जा सकता है कि फिलहाल कोविड-19 के इलाज के लिए दवा की उपलब्धता के बारे में कहना जल्दबाजी होगी. मगर अगले चंद महीने में परीक्षण के नतीजे मिलने शुरू हो जाएंगे. डॉक्टर पहले से बनाई जा चुकी दवाओं का ट्रायल कर रहे हैं. कुछ नई कोरोना वायरस की दवा का लेबोरेट्री में परीक्षण किया जा रहा है. लेकिन अभी उन दवाओं का परीक्षण इंसानों के लिए तैयार नहीं हैं.

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला फायदा, 31,325 करोड़ रुपये बांटे गए-वित्त मंत्रालय

बिल गेट्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कोरोना से लड़ाई में उठाए गए कदमों की तारीफ की

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget