एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन से हो रहा है बहरापन और गैंग्रीन, ज्यादा खतरनाक है ये स्ट्रेन

कोरोना वायरस का नया डेल्टा स्ट्रेन पहले से काफी खतरनाक है. इस स्ट्रेन से प्रभावित लोगों में अलग-अलग तरह की समस्या सामने आ रही हैं. इसमें बहरापन और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या ज्यादा हो रही है.

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है. इस वायरस के चपेट में आने वाले हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं जो मरीज रिकवर हो रहे हैं उनमें कई तरह साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं. हालांकि डॉक्टर्स लगातार कोरोना के इस डेल्टा स्ट्रेन के खतरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं. कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों में बहरापन, पेट में दिक्कत, ब्लड क्लॉटिंग, गैंग्रीन जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. अब तक ये लक्षण मरीजों में नहीं मिल रहे थे. डेल्टा स्ट्रेन को B.1.617.2 भी कहा जाता है. दूसरे वेरिएंट्स की तुलना में ये स्ट्रेन तेजी से फैलता है. डेल्टा स्ट्रेन कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर वैक्सीन भी कम प्रभावी साबित हो रही है. अब तक डेल्टा स्ट्रेन 60 से ज्यादा देशों में फैल चुका है.

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में सामने आ चुके इस स्ट्रेन के आंकड़े बताते हैं कि इस स्ट्रेन से प्रभावित लोगों के अस्पताल में एडमिट होने का खतरा ज्यादा है. कोरोना की पहली लहर में लोगों में डायरिया की शिकायत ज्यादा पाई जा रही थी. लेकिन अब इस वायरस में कई तरह के नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं जिनका पता लगाना मुश्किल है. कोरोना के कई मरीजों को पेट दर्द, मितली, उल्टी, भूख न लगना, सुनने की क्षमता कम होने के लक्षण नजर आ रहे हैं. वहीं कई मरीजों को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो रही है.

आपको बता दें हाल ही में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में किए गए एक रिसर्च में कहा गया है कि बीटा और गामा वेरिएंट में ये लक्षण बहुत कम है. पहली बार दक्षिण अफ्रीका में बीटा और ब्राजील में गामा स्ट्रेन पाया गया था.

डॉक्टर्स का कहना है कि नए डेल्टा स्ट्रेन के मरीजों में माइक्रो थ्रोम्बी या ब्लड क्लॉटिंग हो रही है. ये इतने गंभीर हैं कि इससे प्रभावित ऊतक मर रहे हैं और इससे गैंग्रीन की बीमारी हो रही है. पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मरीज सामने आए हैं जिनमें ये समस्या देखी जा रही है.

भारत में दूसरी लहर के पीछे यही डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार है. इस नए स्ट्रेन में मरीजों में अलग अलग लक्षण नजर आ रहे हैं. इसमें हर उम्र के लोगों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या देखने को मिल रही है. कुछ मरीज बहरेपन, गर्दन के आसपास सूजन और गंभीर टॉन्सिलिटिस की समस्या भी हो रही है. इस स्ट्रेन की सबसे खतरनाक बात ये है कि ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है और बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. बता दें फिलहाल भारत में इसकी रफ्तार कम है लेकिन अब ये स्ट्रेन ताइवान, सिंगापुर और वियतनाम जैसे देशों में कहर बरपा रहा है.

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की Glowing Skin का सीक्रेट, इस्तेमाल करती हैं घर पर बना फेस मास्क 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget