एक्सप्लोरर

हर रात सिर्फ 20 मिनट एक्स्ट्रा सोने पर कम होती है शुगर क्रेविंग, जानें मजेदार फैक्ट्स

आप कितने भी व्यस्त क्यों ना रहते हों, हर दिन सिर्फ 20 मिनट अधिक सोकर आप अपनी फिटनेस को बढ़ा सकते हैं और अपनी शारीरिक ऊर्जा को भी बनाए रख सकते हैं. क्योंकि ये 20 मिनट आपका वजन नियंत्रित रखते हैं.

प्यारी-सी नींद के बाद जब बिस्तर छोड़ने की बात आती है तो हममें से ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि बस 10 मिनट और, बस 15 मिनट और... हालांकि ऐसा स्कूल कॉलेज टाइम में अधिक होता है, जब मम्मी आवाज लगाती रहती हैं और हम यही कहते रहते हैं 'मम्मी बस 5 मिनट और...' खैर, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ 20 मिनट अधिक सोने से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं. 

हालांकि, अगर आप खुद हर दिन 8 घंटे सो रहे हैं तो इस खबर को दिखाकर पैरंट्स पर प्रेशर ना बढ़ाएं कि आपको और अधिक सोने दें! क्योंकि यह खबर सिर्फ उनके लिए है, जो हर दिन 6 से 7 घंटे की नींद ही ले पाते हैं. ये लोग अगर हर दिन सिर्फ 20 मिनट एक्स्ट्रा सोने लगें तो इनकी सेहत में गजब के सुधार देखने को मिलने लगेंगे.

वेट कंट्रोल में मददगार 

  • किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि अगर आप रात को अच्छी नींद लेते हैं तो आपकी फूड हैबिट्स ऐसा ना करने वाले लोगों की तुलना में कहीं हेल्दी हो जाती है. क्योंकि अच्छी नींद लेने वाले लोगों को स्वीट क्रेविंग और अधिक सॉल्ट खाने की इच्छा नहीं होती है. इससे भी वेट कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.
  • जो लोग रात को पूरी नींद लेते हैं, उनकी बॉडी ब्लॉट नहीं करती. शरीर में अंदरूनी सूजन भी कंट्रोल रहती है. इससे भी मोटापा नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है.
  • कई अलग-अलग स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं, उनका वजन अन्य लोगों की तुलना में कहीं अधिक स्पीड से बढ़ता है.
  • रोज 7 घंटे से कम समय सोने वाले लोग जब हर दिन 20 मिनट एक्स्ट्रा सोते हैं तो अगले दिन उन्हें फास्ट फूड या शुगर रिच फूड्स खाने की इच्छा कम होती है. इस तरह ये अगले दिन करीब 10 ग्राम शुगर कम खाते हैं.
  • एक अलग स्टडी में यह बात सामने आई है कि रात को ठीक से ना सोने वाले और पूरी नींद ना लेने वाले लोग अगले दिन करीब 385 कैलरी अधिक खाते हैं. यानी इनका शरीर अधिक कैलरी युक्त फूड खाने की डिमांड करता है और क्रेविंग के चलते ये अधिक शुगर, सॉल्ट और कार्ब्स खाते हैं. इससे इनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है.

20 मिनट अधिक सोने के फायदे

  • यहां यह बात साफ हो चुकी है कि जो लोग हर दिन 6 से 7 घंटे सोते हैं, वे अगर 20 मिनट एक्स्ट्रा सोएं तो उन्हें फिट रहने में मदद मिलेगी.
  • शुगर की क्रेविंग कम होने से मीठी चीजें खाने की इच्छा नहीं होती है या बहुत कम होती है. इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बना रहता है और डायबिटीज होने का खतरा भी कम रहता है.
  • कार्ब्स और फास्टफूड की क्रेविंग कम होने से ऑइली और मैदायुक्त फूड्स शरीर में नहीं जाते, इससे फैट नहीं बढ़ता है और वजन नियंत्रित रहता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

हर घर में जरूर होनी चाहिए ये आयुर्वेदिक औषधियां, अंग्रेजी दवाओं का शानदार रिप्लेसमेंट

ये लक्षण हैं इस बात का संकेत, आपके शरीर में बढ़ गई है कफ की मात्रा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget