एक्सप्लोरर

जिम में एक्सरसाइज़ के दौरान कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकती हैं भारी

Workout Mistakes: जिम में वर्कआउट करते वक्त अक्सर लोग खास बातों का ख्याल नहीं रख पाते हैं और इसका उनकी सेहत को नुकसान भुगतना पड़ सकता है.

Workout Mistake's At Gym: फिट और सेहतमंद रहने के लिए आजकल जिम (gym)में वर्कआउट का चलन है. चूंकि जिम में फिट रहने के लिए कई तरह के इक्विपमेंट होते हैं, इसलिए लोग इनकी मदद से आसानी से वर्कआउट कर लेते हैं. लेकिन जिम में वर्कआउट करने के लिए भी कुछ नियम होते हैं. जो जो पहली बार जिम जा रहे हैं, खासकर वो लोग जिम में ऐसी गलतियां (mistakes in gym )कर बैठते हैं जो उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं. चलिए जानते हैं कि जिम में वर्कआउट करते वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. 
 
जिम में वर्कआउट करते वक्त ना करें ये गलतियां  
 
  1. कई लोग जिम में जाकर जरूरत से ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखाते हैं औऱ बिना ट्रेनर की मदद के ही वर्कआउट करने लगते हैं. ये गलत है.ट्रेनर आपकी बॉडी और वेट के लिहाज से आपके लिए वर्कआउट तय करता है इसलिए जब भी वर्कआउट करें तो अपने ट्रेनर की मदद जरूर लें. खासकर अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं तो अपने ट्रेनर की निगरानी में ही करें. 
  2. जिम में वर्कआउट करते वक्त अपने पोस्चर का खास ख्याल रखना चाहिए. गलत पोस्चर में वर्कआउट करने पर आपकी बॉडी और मसल्स को नुकसान हो सकता है. वर्कआउट करते वक्त आपके हाथ, पैर और गर्दन सही पोस्चर में होंगे तभी आपके शरीर के सभी हिस्सों पर सही प्रेशर पड़ेगा. इसलिए अपने ट्रेनर की मदद से सही पोस्चर चुने और फिर वर्कआउट करें. 
  3. कुछ लोग जिम जाकर सीधा कसरत करने लगते हैं. ये गलत प्रोसेस हो सकती है, वर्कआउट करने से पहले बॉडी को वॉर्मअप करना जरूरी है. अगर आप वर्कआउट से पहले वॉर्म अप नहीं करेंगे तो आपको इंटनल इंजुरी हो सकती है या फिर क्रैंप हो सकते हैं. इसलिए वर्कआउट से पहले पंद्रह मिनट तक वॉर्म अप जरूर करें. 
  4. समय से पहले फिट होने का कोई खास फॉर्मूला नहीं है. कुछ लोग ज्यादा फिट होने के लिए जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने लगते हैं. ये आपकी सेहत के नजरिए से काफी नुकसानदेय हो सकता है. शरीर को उसकी स्ट्रेंथ से ज्यादा मेहनत करवाने से सेहत को नुकसान हो सकता है और ये आपके लिए इंजुरी का भी कारण बन सकता है. 
  5. अगर आपको जिम जाना है तो आपको पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए.हार्ट पेशेंट, शुगर के मरीज, कोई पुरानी या बडी बीमारी या किसी सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह से ही जिम करना चाहिए वरना आपकी बीमारी गंभीर हो सकती है और बॉडी को काफी नुकसान हो सकता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget