एक्सप्लोरर

ये बात कितनी सही है कि जब जुकाम होती है तो दवाई नहीं लेनी चाहिए? आप भी ये बात याद रखना

जुकाम होने पर दवा खाएं या न खाएं. इसके पीछे डॉक्टरों के लॉजिक छिपे हुए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि तुरंत दवा खाने पर बॉडी से टॉक्सिंस नहीं निकल पाते हैं. इसका नुकसान बॉडी को होता है.

Cough and Cold Symptoms: खांसी, जुकाम, बुखार ये मौसमी बीमारियां होती हैं. जैसे ही मौसम बदलता है ये बीमारियां जकड़ लेती हैं. इन्हें नार्मल फ्लू यानी इनफ्लुएंजा भी कहा जाता है. जुकाम, खांसी सिर में दर्द कर देते हैं. दिनभर थकान बनी रहती है. लोग बचाव के लिए तुरंत दवा खा लेते हैं.लेकिन एक बात हमेशा चर्चा में रहती है कि जुकाम हो तो तुरंत दवा बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. इसके पीछे लोगोें का लॉजिक होता है कि जुकाम जम जाता है. इससे सिर में दर्द होने के अलावा साइनस जैसी गंभीर परेशानी भी हो सकती है. जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर जुकाम होेने पर तुरंत दवा न खाने की सलाह क्यों दी जाती है? 

शरीर की भी सुनें

सर्दी, जुकाम जैसी समस्या है तो इसके लिए अपने शरीर की भी जरूर सुननी चाहिए. यदि शरीर अधिक थकान महसूस कर रहा है. बदन दर्द, सिर में दर्द बना हुआ है तो बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहिए. बॉडी को भरपूर आराम करना चाहिए. इससे खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं में बहुत रिलीफ मिलता है. अब जानिए जुकाम को लेकर डॉक्टरों का क्या कहना है? 

बाहर नहीं निकल पाते टॉक्सिंस

आयुर्वेदिक डॉक्टर हितेश कौशिक ने बताया कि जुकाम में तुरंत दवा न खाने के पीछे कुछ लॉजिक छिपा हुआ है. दरअसल, बॉडी में टॉक्सिंस जमा होने पर नजला, जुकाम की समस्या होती है. नाक से बहने वाले पानी के रूप में वहीं टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं. तुरंत दवा खाने पर टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते. परेशानी बढ़ जाती है. बचाव के लिए शहद के साथ अदरक का रस ले सकते हैं. अदरक को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. इसके अलावा गर्म पानी से अदरक भी फायदेमंद है. हलका खाना लेना चाहिए. गर्म दूध के जवे, अदरक का रस शहद मिलाकर लेना चाहिए. 3-4 दिन तक जुकाम बना रहे तो दवा लेनी चाहिए. 

संक्रमण से बचना है तो दवा खाओ

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला अस्पताल में सीनियर फिजिशयन डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि खांसी, जुकाम होना एक वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन है. इम्यून सिस्टम कमजोर पर होने पर ये बैक्टीरिया और वायरस हमला कर खांसी, जुकाम जैसी बीमारी पैदा करते हैं. इनसे बचाव के लिए दवा या वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए. दो से तीन दवा न खाएं, देख लें कि वायरल खुद से चला जाएगा या नहीं. यदि बीमारी बनी रहती है तो दवा खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Underwear Mistakes: पुरुष हों या महिलाएं...'अंडरवियर' के साथ भूलकर भी न करें ये गलतियां, शरीर बन जाएगा रोगों का घर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget