एक्सप्लोरर

रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस आपकी आंखों के लिए कितना खतरनाक? भविष्य में हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

आजकल लोग फैशन और स्टाइल के लिए रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लेंस आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकते हैं?

आजकल लोग फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड फॉलो करते हैं. अपने कपड़ों की तरह ही, वे आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं.हालांकि, लुक्स के चक्कर में अपनी आंखों की हेल्थ को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. हाल ही में Jasmin Bhasin को रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से आंखों में दिक्कत का सामना करना पड़ा. यह घटना हमें बताती है कि फैशन के इस दौर में रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस के नुकसान

आंखों में संक्रमण
रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों में बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. अगर लेंस साफ नहीं हैं या ठीक से नहीं पहने गए तो ये संक्रमण का कारण बन सकते हैं. गंदे लेंस या सही तरीके से न पहने गए लेंस से आंखों में जलन, खुजली, और लालिमा हो सकती है.लंबे समय तक लेंस पहनने से आंखों की दृष्टि कमजोर हो सकती है और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कॉर्निया पर चोट लगना. इसलिए, लेंस का उपयोग लंबे समय तक न करें.

आंखों में जलन और खुजली
कई बार लेंस पहनने के बाद आंखों में जलन, खुजली और लालिमा हो सकती है. यह लेंस की घटिया क्वालिटी या ठीक से सफाई नहीं करने के कारण हो सकता है.थोड़ी सी लापरवाही आपकी आंखों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है. इसलिए, सावधानी बरतें और अपनी आंखों को सेफ रखें.

दृष्टि में कमी
लंबे समय तक लेंस पहनने से आंखों की दृष्टि पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे आंखों में सूखापन और धुंधलापन हो सकता है. इसलिए, लेंस का सही और सेफ उपयोग करना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी आंखें सेफ रहें. 

गंभीर बीमारियां
रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस के नियमित और लंबे समय तक इस्तेमाल से कॉर्निया पर चोट लग सकती है. इससे कॉर्नियल अल्सर या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनसे आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है. 

जानें किन बातों का रखें ध्यान 

  • अच्छी क्वालिटी के लेंस चुनें: हमेशा अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड लेंस का ही इस्तेमाल करें. सस्ते लेंस आपकी आंखों के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं.
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें: लेंस पहनने से पहले और उतारने के बाद हमेशा अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं. लेंस को साफ और सूखे केस में ही रखें.
  • रोजाना ब्रेक लें: लंबे समय तक लेंस पहनने से बचें. बीच-बीच में लेंस उतारकर आंखों को आराम दें.
  • आंखों की जांच कराएं: अगर आप नियमित रूप से कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों की जांच नियमित रूप से कराते रहें. किसी भी समस्या का तुरंत इलाज कराएं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 
6 साल तक रीढ़ की हड्डी में पड़ी रही सर्जिकल सुई, जानें ये कितना खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget