एक्सप्लोरर

बच्चों के दिमाग से खेल रहे वीडियो गेम्स, बिगड़ रही मेंटल कंडीशन, आ रही ये प्रॉब्लम्स

बच्चे कई बार काफी-काफी देर तक बिना पलक झपकाए मोबाइल पर वीडियो गेम्स खेलते रहते हैं. इससे उनकी एकाग्रता खराब होती है और दिमाग सही तरह काम करने की क्षमता खोने लगता है.

Video Games Side Effects : आजकल बच्चे खेल के मैदान से ज्यादा स्मार्टफोन या लैपटॉप पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. उन्हें वीडियो गेम्स खेलने की लत सी लग गई है. एक कमरे में बैठकर दिनभर गेम्स खेलते रहना पसंद होता है. इसका सबसे ज्यादा असर उनके दिमाग पर हो रहा है. उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ रही है. वीडियो गेम्स की वजह से वे परिवार और समाज से पूरी तरह कट रहे हैं.
 
कई पैरेंट्स भी बच्चे की इस आदत से परेशान हैं. लाख कोशिशों के बावजूद वे बच्चों की इस आदत को नहीं बदल पा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वीडियो गेम्स खेलने से बच्चों की मेंटल हेल्थ किस तरह प्रभावित हो रही है, इसकी लत छुड़ाने के लिए पैरेंट्स को क्या करना चाहिए...
 
वीडियो गेम्स का बच्चों की मेंटल हेल्थ पर असर
 
1. दिमागी तौर पर कमजोर होना
बच्चे कई बार काफी-काफी देर तक बिना पलक झपकाए मोबाइल पर वीडियो गेम्स खेलते रहते हैं. इससे उनकी एकाग्रता खराब होती है और दिमाग सही तरह काम करने की क्षमता खोने लगता है. इसकी वजह से सिरदर्द, बेचैनी और भारीपन महसूस होता है. जिससे उनका मन पढ़ाई में भी नहीं लगता है. हर वक्त उनके दिमाग में वीडियो गेम्स ही चलता रहता है.
 
2. चिड़चिड़ापन
गैजेट्स चलाने या लगातार वीडियो गेम खेलने से बच्चों के दिमाग पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे सिर में दर्द और भारीपन बना रहता है. जिससे पैरेंट्स, फैमिली या फ्रेंड्स से बात करने में उन्हें चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है. गेम्स की वजह से उनका मन किसी दूसरी चीज में नहीं लगता है.
 
3. तनाव-अनिद्रा
कई बच्चे रात में देर तक ऑनलाइन गेम्स खेलते हैं. इसका उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है. आंखों में ड्राईनेस, दर्द की समस्या होने लगती है. सिरदर्द भी होने लगता है. जिसकी वजह से नींद नहीं आती है और सुबह उठने में परेशानी होती है. बच्चों की पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है और किसी काम को मन से नहीं कर पाते हैं.
 
4. अकेलापन
वीडियो गेम की लत की वजह से बच्चों में अकेलापन आने लगता है, क्योंकि उनका ज्यादातर समय दोस्तों या फैमिली नहीं वीडियो गेम्स के बीच बीतता है. इससे उदासी उन पर हावी रहती है और खुद को सबसे अलग मानकर इमोशनली वीक हो जाते हैं. किसी से अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं कर पाते हैं.
 
5. फैमिली-फ्रेंड्स से दूर
जब बच्चों का मन वीडियो गेम्स में लगा रहता है तो वे हर काम एक कमरे में ही करना पसंद करते हैं. खाना भी पैरेंट्स या फैमिली के साथ नहीं अकेले ही खाते हैं. इतना ही नहीं वे दोस्तों के साथ बाहर खेलने भी नहीं जाते हैं. जिससे उनका फिजिकल, मेंटल और सोशल ग्रोथ होता है. वीडियो गेम्स में बिजी रहने से वे सभी से कट जाते हैं और बाद में अकेलापन उन पर हावी होने लगता है. 
 
6. अपनी बात शेयर न कर पाना
वीडियो गेम्स की वजह से बच्चों का सामाजिक दायरा सिमटने लगता है. वे किसी से बात करने से हिचकते हैं. किसी भी सवाल का सही तरह जवाब नहीं दे पाते हैं. स्कूल में भी हर बात में झिझकते रहते हैं. किसी तरह की बातचीत से भी दूर भागते हैं और अपनी फीलिंग्स तक शेयर नहीं कर पाते हैं.
 
बच्चों के वीडियो गेम्स की लत कैसे छुड़ाएं
 
1. उनका स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें. दो घंटे से ज्यादा फोन न चलाने दें.
2. प्यार से बात कर समझाएं, गार्डेनिंग सिखाएं, किचन के छोटे-मोटे काम करवाएं.
3. फ्रेंड्स के साथ खेलने जाने को कहें. खुद भी इसका हिस्सा बनें.
4. कोशिश करें कि फोन पर पढ़ने-लिखने या अच्छे कंटेंट ही देखें.
5. फोन के इस्तेमाल की बजाय बच्चों से ज्यादा से ज्यादा बात करने की कोशिश करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Myth vs Facts: क्या सिर्फ स्मोकिंग से होता है लंग कैंसर? कम उम्र में नहीं होती बीमारी, जानें क्या है हकीकत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget