एक्सप्लोरर

Cheese: पिज्जा-बर्गर का चीज है बीमारियों का घर, जानिए इनसे दूरी बनाना क्यों जरूरी?

चीज़ वजन बढ़ाने का काम करते हैं. यही वजह है कि वजन घटाने की सोच रहे लोगों को इससे परहेज करना चाहिए. आइए जानते हैं कि चीज छोड़ने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

Cheese Health Risk: खाने में टेस्टी लगने वाली चीज़ को आजकल के युवा ना तो बिल्कुल नहीं कह पाते. कई बुजुर्ग भी ऐसे हैं, जिन्हें चीज़ वाला पिज्जा और बर्गर बड़ा पसंद आता है. हम पिज्जा और बर्गर जैसे फेमस जंक फूड को बिना चीज़ के इमेजिम भी नहीं कर सकते, क्योंकि इनका स्वाद ही चीज़ में छिपा होता है. मगर क्या आप जानते हैं कि इस चीज़ के सेवन से आपके स्वास्थ्य पर कितने बुरे प्रभाव पड़ते हैं?
 
सोडियम, प्रोटीन और कैल्शियम के साथ ट्रांस और सेचुरेटेड फैट से भरपूर चीज़ के अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव हैं. चीज़ का अंधाधुंध सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए. चीज़ वजन बढ़ाने का काम करते हैं. यही वजह है कि वजन घटाने की सोच रहे लोगों को इससे परहेज करना चाहिए. आइए जानते हैं कि चीज छोड़ने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

चीज़ छोड़ने के फायदे

1. सूजन कम करने में मिलेगी मदद: प्रोसेस्ड चीज़ और डेयरी प्रोडक्ट में प्रिजर्वेटिव्स, एडिटिव्स और डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो सूजन को ट्रिगर करने का काम कर सकते हैं. सूजन का संबंध अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स से है, जैसे- दिल की बीमारी, मोटापा, मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं और कैंसर.

2. वजन घटाने में मिलेगी हेल्प: चीज़ खाने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है. अगर वजन घटाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले चीज़ का सेवन सीमित कर दें. क्योंकि ये आपके वेट लॉस टारगेट को कभी पूरा नहीं होने देगा.

3. हेल्दी रहेगा दिल: कम चीज़ खाने के सबसे बड़े फायदों में से एक यह है कि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में कर सकते हैं, जो भविष्य में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का कारण बनता है. चीज़ की कुछ किस्मों में हाई लेवल के ट्रांस और सेचुरेटेड फैट होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

4. माइग्रेन में करेगा हेल्प: अगर आप रेगुलर मेडिसिन और बाकी सावधानियों के बावजूद माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि चीज़ आपकी परेशानियों में इजाफा कर रहा हो. कई चीज़ में टाइरामाइन पाया जाता है, जो एक तरह का एमिनो एसिड है और केमिकल से जुड़ा हुआ है. ये आपके सिरदर्द को और ज्यादा ट्रिगर कर सकता है.

5. कैंसर का कम खतरा: चीज़ का सेवन बंद करने से आपको कैंसर के पैदा होने के खतरे को कम करने में काफी मदद मिलेगी. कैसिइन, डेयरी और दूध में पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता है. अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. 

ये भी पढ़ें: कई बीमारियों को दूर कर सकता है कीवी, इसे खाने से आपको मिलेंगे ये 6 करिश्माई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget