एक्सप्लोरर

लौंग का पानी पीने से क्या वाकई वाकई बढ़ जाता है स्पर्म काउंट? जान लीजिए सच

Clove Water For Sperm Count: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए लौंग का पानी फायदेमंद होता है. इस बात की चर्चा काफी जोरों से है, आइए जानते हैं क्या है सच?

Clove Water For Sperm Count: आज के समय में पुरुषों में घटती प्रजनन क्षमता एक आम समस्या बनती जा रही है. तनाव, असंतुलित जीवनशैली, पोषण की कमी, धूम्रपान और शराब जैसे- कारणों से स्पर्म काउंट की संख्या पर नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक उपाय बहुत चर्चा में रहता है, “लौंग का पानी पीने से स्पर्म काउंट बढ़ता है.” लेकिन क्या इस दावे में कोई सच्चाई है?

लौंग क्या है और इसके औषधीय गुण

लौंग  एक सुगंधित मसाला है, जो सदियों से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग किया जा रहा है. इसमें यूजेनॉल नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं की रक्षा करने में सहायक होता है. इसके अलावा लौंग में विटामिन C, विटामिन K, मैंगनीज़, फाइबर, फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं. यह सभी पोषक तत्व प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में प्रभावी बो सकते हैं. 

लौंग का पानी और स्पर्म काउंट के बीच क्या है संबंध?

कुछ प्राचीन आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में लौंग को वीर्यवर्धक (Spermatogenic) माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि लौंग का सेवन पुरुषों में हार्मोन संतुलन बनाए रखने, टेस्टोस्टेरोन स्तर सुधारने और शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

लौंग का पानी तैयार करने के लिए आमतौर पर 2-3 लौंग को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पिया जाता है. इसके पीछे तर्क यह है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले तत्व निकालने में मदद करते हैं, जिससे संपूर्ण जनन स्वास्थ्य सुधरता है.

ये भी पढ़ें - आपको भी हो सकता है टाइप-5 डायबिटीज, जान लीजिए क्या हैं लक्षण

क्या कहता है विज्ञान?

अब बात करते हैं इस दावे के पीछे के वैज्ञानिक तथ्यों की. कुछ पशु-आधारित अध्ययन में यह देखा गया है कि लौंग में मौजूद यौगिकों से शुक्राणुओं की गतिशीलता और संख्या में सुधार हो सकता है. विशेष रूप से यूजेनॉल के एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो कि शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाने वाला प्रमुख कारण होता है. हालांकि, फिलहाल इसपर पूरी तरह से रिसर्च नहीं हुए हैं.

क्या है निष्कर्ष

लौंग एक पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जो शरीर के कई हिस्सों को फायदा पहुंचा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक यौगिक प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में सहायक हो सकते हैं. हालांकि, यह कहना कि सिर्फ लौंग का पानी पीने से ही स्पर्म काउंट बढ़ जाएगा, पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं है. यह एक सहायक उपाय हो सकता है, लेकिन इसके साथ स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, व्यायाम और समय पर चिकित्सा परामर्श भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget