एक्सप्लोरर

Health Tips: एक हेल्दी और पौष्टिक फल है केला, लेकिन रोजाना इसको खाने के 5 फायदे आप नहीं जानते होंगे

Health Tips: केले में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं. जिसकी वजह से दुनियाभर में इसे खूब खाया और उगाया जाता है, तो आइए आज हम आपको रोज केला खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Health Tips: केला आसानी से प्राप्त एक बहुत सेहतमंद फल होता है. इसको बाकी फलों की तरह पानी से दोने की आवश्यकता भी नहीं होती है क्योंकि ये एक मोटी परत वाले छिलके से ढका होता है. केला ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा होता है, जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. इसके सेवन से आपका पेट आसानी से भर जाता है, जिससे आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है. इसके इसी गुण की वजह से दुनियाभर में इसे खूब खाया और उगाया जाता है, तो आइए आज हम आपको रोज केला खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

आपकी त्वचा को बूढ़ा होने से रोके केला केला में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए अगर आप केले का रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा पर बुढ़ापे के साइन की गति धीमी हो जाती है. इसका एक कारण यह है कि केला विटामिन सी और मैंग्नीज का एक अच्छा माध्यम होता है, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके साथ ही मैंग्नीज आपके शरीर में विटामिन सी को एब्जॉर्ब करने में सहायक होता है. विटामिन सी त्वचा के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है, जो आपकी सेल्स और टिशूज को फ्री रेडिकल्स से होने वाली हानि से बचाने का काम करता है. इसके अलावा विटामिन सी और मैंग्नीज दोनों ही कोलाजन के उप्तादन में वृद्धि करने में सहायक होते हैं. जिससे आपकी त्वचा की चमक बनी रहती है और झुर्रियों या एजिंग के अन्य लक्षण की गति धीमी पड़ जाती है. वजन बढ़ाने और घटाने में सहायक है केला आमतौर पर वजन बढ़ाने के लिए लोग केला खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि वजन घटाने के लिए भी लोग केले का सेवन कर सकते हैं. दरअसल जब आप फुल फैट दूध के साथ इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके वजन को बढ़ाता है. लेकिन जब आप अकेले इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके वजन को घटाता है. इसकी वजह यह है कि एक औसत लंबाई के केले में लगभग 100 कैलोरीज पाई जाती हैं. इसके अलावा अगर आप मीडियम साइज के 2-3 केलों का सेवन कर लेते हैं, तो इससे आपका पेट भर जाता है. इससे आपको कम भूख लगती है साथ ही यह आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो बहुत पके हुए केले का सेवन न करें, बल्कि थोड़ा कच्चा या कम पका हुआ केला ही खाएं क्योंकि इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च अधिक मात्रा में पाया जाता है. नैचुरल शुगर यानी एनर्जी से भरपूर होता है केला अगर आप खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो बेहतर होगा कि आप केला खाएं. केला नैचुरल है इससे आपके शरीर को तुरंत एनर्जी प्राप्त होती है. केले में फैट नहीं पाया जाता है और साथ ही ये 3 प्रकार की नैचुरल शुगर से भरपूर होता है- शुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज. इसीलिए एक्सरसाइज या रनिंग करने वाले लोगों के लिए केला एक बेस्ट एनर्जी फूड साबित होता है. ब्लड प्रेशर को घटाने में सहायक है केला ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए केला बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है और साथ ही सोडियम की बहुत कम मात्रा होती है. एक बड़े केले के सेवन से आपको आपकी दैनिक आवश्यकता का 10% पोटैशियम प्राप्त हो जाता है. इसलिए यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होता है. इसके अलावा आपके दिल और किडनियों के लिए भी केले का सेवन बहुत उपयोगी होता है. प्रेग्नेंसी में सुरक्षित होता है केला वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं, ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल होता है क्योंकि प्रेग्नेंसी में कई हेल्दी चीजें भी अनहेल्दी साबित हो सकती हैं. लेकिन प्रेग्नेंसी में केले का सेवन सुरक्षित होता है. प्रेग्नेंसी में अक्सर कुछ समस्याएं बहुत कॉमन होती हैं, जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, मॉर्निंग सिकनेस, वीक इम्यूनिटी, उल्टी या जी मिचलाना और कब्ज आदि. केला इन सभी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है.

Chanakya Niti: जीवन में सफल होना है तो चाणक्य की इन 3 बातों को युवा हमेशा याद रखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget