एक्सप्लोरर

गर्मियों में नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये ग्रीन जूस

Green Juice Health Benefits: गर्मियों में लू और अन्य बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको अपने डाइट में ग्रीन जूस शामिल कर लेना चाहिए इससे पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं.

Green Juice Health Benefits: मार्च के महीने से ही गर्मी का सितम जारी है और इन दिनों तो हीटवेव की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है. मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. अब इससे तो एक बात साफ है कि इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. खुद को हाइड्रेट रखने के साथ कुछ ऐसी चीजों का भी सेवन करना पड़ेगा जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. ऐसे में आप गर्मियों में ग्रीन जूस पी सकते हैं. ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें वो सभी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. ग्रीन जूस में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा पाई जाती है साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इसे पचाना भी काफी आसान होता है. तो खुद को हाइड्रेट रखने के लिए और गर्मियों में बीमारी से खुद को बचाने के लिए आप डाइट में ग्रीन जूस जरूर शामिल करें. आइए जानते हैं इससे मिलने वाले और भी फायदे...

इम्यूनिटी बूस्ट-ग्रीन जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. ग्रीन जूस विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके लिए आप एलोवेरा, पालक, आंवला और पुदीने का जूस पी सकते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट इस तरह के जूस को पीने से आप बैक्टीरिया और वायरस से बचे रहेंगे.

फ्री रेडिकल्स से बचाए- ग्रीन जूस मैं एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपको फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचा सकता है. इससे हृदय रोग से बचाव होगा और शरीर में कोई बड़ी बीमारी पैदा नहीं होती है.

हाइड्रेट रहने में मददगार- ग्रीन जूस पीने से आपको थकान और कमजोरी नहीं होगी. शरीर हाइड्रेट रहेगा और आप एनर्जेटिक फील करेंगे.

वजन कम करने में मददगार- ग्रीन जूस पीने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है. जिसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से बचते हैं. जंक फूड खाने से बचते हैं, तो ऐसे ये आपको वजन घटाने में मदद कर सकता है.

शरीर डिटॉक्स करे- ग्रीन जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है. इसको पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से निकल जाता है. गैस, कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है, मल त्यागने में आसानी होती है और ऐसे आपका गट हेल्थ भी अच्छा रहता है.

त्वचा और बालों को हेल्दी बनाए- नियमित रूप से ग्रीन जूस पीने से त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचता है. क्योंकि ग्रीन जूस में जो भी वेजिटेबल इस्तेमाल किए जाते हैं उसमें विटामिन ए और सी पाया जाता है और ये दोनों ही तत्व बालों और त्वचा के लिए जरूरी है. आप रोजाना ग्रीन जूस पिएंगे तो आपकी त्वचा पर निखार आएगा और बाल की हेल्थ में भी सुधार होगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget