एक्सप्लोरर

अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी

बालों का अचानक ज्यादा टूटना सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए समय रहते इसके कारण को समझना और इसका सही इलाज करवाना जरूरी है.

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है. आमतौर पर यह माना जाता है कि 50 से 100 रोजाना बाल का गिरना सामान्य होता है. हजारों लाखों बालों में 50-60 बालों का गिरना कोई परेशानी की बात नहीं होती, लेकिन जब अचानक बाल जरूरत से ज्यादा टूटने लगें तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके बाल गुच्छों में झड़ते हैं, कंघी करने पर बाल का एक मोटा हिस्सा हाथ में आ जाता है और सिर से बाल गायब हो जाते हैं. कई लोग इसे सिर्फ मौसम , हेयर केयर की कमी या तनाव का असर समझकर टाल देते हैं, लेकिन कई बार यह शरीर में छुपी किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, इसलिए समय रहते इसके कारण को समझ लेना बेहद जरूरी है

क्या है बालों का टूटने का कारण? 

यह बात सच है कि अच्छे बालों के लिए अच्छी सेहत, सही खानपान और कसरत बहुत ज़रूरी है. हालांकि, कभी-कभी शरीर में कोई बीमारी हमारे शरीर मे अपना घर बनाने लगती है, जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं साथ ही शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होने लगती है. इन छोटे-मोटे दिखने वाले लक्षणों के पीछे कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है जिसे आमतौर पर काफी लोग नजरअंदाज कर देते है.  
 

थायरॉइड की समस्या हो सकती है वजह

आजकल थायरॉइड एक आम बीमारी बन गई है. अधिकतर लोगों में थॉयरायड की बीमारी देखने को मिलती है चाहे वह पुरूष हो या महिला. आपको बता दें कि थॉयरायड गर्दन के सामने की तरफ तितली की तरह ग्लैंड होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने मे मदद करती है, जब इसमें गड़बड़ी होती है तो इसका असर बालों पर भी पड़ता है. हाइपोथायरॉइड या हाइपरथायरॉइड दोनों ही स्थितियों में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं. 

ऐलोपेशिया एराइटा

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से बालों की जड़ों पर हमला करने लगता है इससे बाल अचानक झड़ने लगते हैं. इस बीमारी में स्कैल्प पर गोल-गोल चकती (पैचेस) जैसा गंजापन होते दिखने लगता है. ऐलोपेशिया एराइटा में कुछ भी निश्चित होकर नहीं कह सकते हैं कि बाल बिल्कुल गिर जायेंगे या फिर से वापस आयेंगे, ये शरीर पर निर्भर करता है क्योंकि बाल गिरकर कभी भी वापस आ सकता है या आने के बाद फिर से गिर सकता है.

यह भी पढ़ेंः ये पांच आदतें अपना लीं तो पक्का होगी नॉर्मल डिलीवरी, जानिए किस तरह से रखना होगा अपना ख्याल?

एनीमिया (खून की कमी)

खून की कमी यानी एनीमिया, विशेष रूप से आयरन की कमी, बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है. खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं. साथ ही जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो शरीर बालों को पोषण देने के बजाय उसे महत्वपूर्ण अंगों जैसे दिल, लिवर को बचाने में खर्च करता है. इससे बालों के विकास चक्र को बाधित करती है, जिससे बाल अपने विकास चरण (growth phase) को पूरा करने से पहले ही झड़ने और टूटने लगते हैं. खासकर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. 

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget