एक्सप्लोरर

एक साथ कई जगहों पर दौड़ता है आपका दिमाग? अपने बारे में जरूर जानें ये बात

बहुत अधिक चंचल मन आपको किसी एक काम में ध्यान नहीं लगाने देता है. हर समय मन में कुछ ना कुछ चलता रहता है और इस कारण आप बहुत जल्दी खुद को थका हुआ महसूस करने लगते हैं. ये सब बात प्रमुख मन के लक्षण हैं.

आपके दिमाग में लगातार कुछ ना कुछ चलता रहता है और आपको किसी भी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आती है तो परेशान ना हों. आपको कोई मानसिक बीमारी नहीं है बल्कि आप वात दोष से पीड़ित हैं या कहिए कि आपके शरीर में वात यानी वायु की अधिकता है और यह आपके शरीर का मुख्य दोष है...

दरअसल, आयुर्वेद में सभी मानसिक समस्याओं, व्यक्तित्व और बीमारियों का संबंध तीन दोषों से माना गया है. ये हैं, वात-पित्त और कफ. हर किसी के शरीर में इन तीन में से कोई एक दोष जरूर होता है और इसी के अनुसार उस व्यक्ति का व्यक्तित्व यानी पर्सनैलिटी होती है. जिन लोगों का मन बहुत चंचल होता है और जिन्हें किसी भी एक काम पर ध्यान एकत्र करने में दिक्कत आती है, उन लोगों का मन वात प्रमुख होता है. ऐसे में इनके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलती रहती हैं. अगर आपका मन भी चंचल है तो यहां आप अपने मन को बहुत अच्छी तरह समझ सकते हैं. साथ ही यह भी जान सकते हैं कि आप अपने मन को कैसे शांत और खुश रख सकते हैं.

वात प्रमुख मन के लक्षण

  • आप बहुत अधिक बेचैन रहते हैं और एक ही समय पर आप बहुत अधिक अलर्ट होने के साथ ही बहुत परेशान भी हो सकते हैं. इससे लोग आपको देखकर अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर आपके दिमाग में चल क्या रहा है!
  • आपको किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या आती है. किसी भी चीज से आपका मोह बहुत जल्दी भंग हो जाता है और आपका ध्यान किसी भी चीज से आसानी से हट जाता है.
  • आपको निर्णय लेने में अक्सर समस्या आती है. जब दो विकल्प में से कोई एक चुनना हो तो आप अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर आपको 'ये' चुनना चाहिए या 'वो'.
  • आपको पसंद नहीं आता कि कोई आपको रेग्युलेट करे. आपको बदलाव हमेशा अच्छा लगता है. एक जैसी चीजें आपको बहुत जल्दी बोर कर देती हैं और आप नई चीजों की तलाश में जुट जाते हैं.

वात प्रमुख माइंड की खूबियां

  • वात प्रमुख माइंड या बहुत चंचल मन होना कोई बुरी बात नहीं है बल्कि आप इसे इस तरह लें कि आप अपनी दुनिया में बहुत मस्त रहते हैं और कोई चाहकर भी आपको कंट्रोल नहीं कर सकता! क्योंकि एक कमरे में बैठा होने के बाद भी आप खुद को गोआ में होने का फील दे सकते हैं. आपकी कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है.
  • आप बहुत आशावादी, ऊर्जा और जीवन से भरे हुए होते हैं. पित्त और कफ दोषों से युक्त व्यक्ति चाहकर भी आपके जीवन जीने के अंदाज को कम नहीं कर पाते. साथ ही यह भी खास है कि आप बॉसी नेचर के नहीं होते हैं लेकिन आप असल में बॉस होते हैं!

वात प्रमुख माइंड से ऐसे डील करें

  • जब शरीर में वात बहुत अधिक बढ़ जाए तो आपको समस्या हो सकती है. इस स्थिति में खुद को शांत और फोकस्ड रखने के लिए आप यहां बताए गए टिप्स अपना सकते हैं...
  • वात रूखा होता है जबकि इसका उलट होता है ऑइली. इसलिए जब शरीर में वात अधिक बढ़ जाए तो आपको अपने शरीर की नियमित रूप से मालिश शुरू कर देनी चाहिए. खासतौर पर काले तिल का तेल आपके लिए अधिक लाभकारी होगा.
  • रात को सोने से पहले अपने पैरों पर तेल से 5 मिनट की मालिश जरूर करें. इससे वात संतुलित होता है और आपका मन शांत रहता है. आपको नींद भी अच्छी आएगी.
  • वायु हल्की होती है और हल्के का उल्टा होता है भारी यानी कि पृथ्वी. आप पेड़-पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें, नंगे पर मिट्टी और घास पर चलें, प्रकृति के सानिध्य में रहें. इससे आपका मन शांत और एकाग्र बनेगा. लेकिन ठंडी जमीन पर नंगे पैर चलने से वात की वृद्धि हो सकती है.
  • वात शीतल होता है और इसका उल्टा है गर्म. इसलिए आप हमेशा गर्म तासीर वाली चीजें खाएं और गर्म खाना खाएं. खिचड़ी, सूप और ड्राइफ्रूट्स को अपनी डायट में शामिल करें. ऊर्जावान और जॉली नेचर के लोगों के बीच रहें. गर्म स्थानों पर रहें. इससे आपको अपने मन को शांत और स्थिर रखने में सहायता मिलेगी.
  • ध्यान (Meditation) और योग (Yoga) ये आपके मन को नियंत्रित रखने में जादू जैसा असर करते हैं. आपको फैंसी योग नहीं बल्कि वास्तविक योग करना है, जिसमें सभी आसन पूरी तन्मयता के साथ लगाएं जाते हैं. फैंसी योग यानी हल्के-फुल्के मूवमेंट्स से आपको लाभ नहीं मिल पाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: एक ही दवाई से इस तरह ठीक करें सूखी और गीली खांसी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
Heatwave Health: चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Foods That Can Shorten Lifespan: किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात
किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget