एक्सप्लोरर

बार-बार कहीं भी सामान रखकर भूल जाना नॉर्मल नहीं है! ये इस बीमारी की वजह से भी हो सकता है

अगर आपके साथ भी आजकल ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आपकी मेमोरी को लॉस होने लगा है यानी आपकी याद्दाश्त कमजोर होने लगी है. कुछ वजहें हैं जो कम उम्र में मेमोरी लॉस का कारण बन जाती हैं.

Reasons For Memory Loss: याद नहीं आ रहा,कहां रख दी वो चीज, अरे ये तो बिलकुल ही भूल गए! क्या आपके साथ भी ऐसा अक्सर हो रहा है. अगर आप भी चीजें रखकर या छोटी मोटी बातों को आजकल भूल रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इसे भूलने की बीमारी (memory loss)की शुरूआती स्टेज यानी स्मृति हानि कहा जा सकता है. हालांकि ज्यादा उम्र में भूलने की बीमारी होना आम बात है लेकिन आजकल जवान लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं और इसीलिए इसे सीरियसली लिया जाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि लाइफस्टाइल में बदलाव, डाइट में गड़बड़ी और कुछ मेडिकल कंडीशंस की वजह से कम उम्र में भी भूलने (causes of memory loss)की बीमारी हावी होने लगती है. चलिए आज जानते हैं कि अगर आप भी चीजों को रखकर भूल रहे हैं तो इनके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. 
 
नींद की कमी है एक वजह 
इसका सबसे पहला कारण हो सकता है कि आप भरपूर नींद नहीं ले रहे हैं. जी हां नींद की कमी के चलते अक्सर लोग भूलना शुरु कर देते हैं. देखा जाए तो अच्छी और भरपूर नींद आपके ब्रेन की कोशिकाओं को अच्छे से बाइंड करने में मदद करती है. अगर कोशिकाएं अच्छे से आपस में जुड़ी रहेंगी तो आपके दिमाग को चीजों को अच्छे से याद रखने और उनको मैनेज करने में मदद मिलती है. नींद की कमी से दिमाग भटकता है और आप चीजों को याद नहीं रख पाते. 
 
स्मोकिंग के चलते भी होती है भूलने की दिक्कत  
अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो हो सकता है कि आप इस परेशानी की चपेट में जल्दी आ जाएं. दरअसल लगातार स्मोकिंग ब्रेन के उस हिस्से को सिकोड़ कर छोटा कर देता है जो यादों को संजो कर रखने का काम करता है. इससे सोचने समझने के साथ साथ याद रखने की शक्ति भी कम हो जाती है. अगर ज्यादा स्मोकिंग की जाए  डिमेंशिया का भी खतरा बढ़ जाता है. 
 
ज्यादा दवा खाने से भी होती है परेशानी  
अगर आप किसी खास बीमारी से परेशान हैं और लगातार आप दवाएं खा रहे हैं तो आप भूलने की समस्या से परेशान हो सकते हैं. दरअसल कई दवाओं में ब्रेन की एक्टिविटी को इफेक्ट करने के तत्व होते हैं. इन दवाओं में कई बार नींद की भी डोज होती है और ऐसे में आपका ब्रेन सही तरीके से काम नहीं कर पाता. इसकी वजह से चीजें रखकर भूलने की समस्या होती है. 
 
शुगर के मरीज होते हैं ज्यादा शिकार 
भूलने की परेशानी का ज्यादा शिकार डाइबिटीज यानी शुगर के मरीजों को देखा गया है. दरअसल शरीर में ज्यादा ब्लड शुगर होने पर इसका असर ब्रेन की छोटी छोटी ब्लड वैसल्स पर पड़ता है और उससे ब्रेन की कोशिकाएं यादों को संजों कर नहीं रख पाती और लोग चीजें रखकर भूल जाते हैं.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget