एक्सप्लोरर

Almonds Benefits: शुगर कंट्रोल करने में माहिर है कच्चा बादाम, एक बार इस तरीके से खाना शुरु कर दीजिए

Almonds Benefits For Diabetes: ज्यादातर घरों में भीगे बादाम खाते हैं जहां बादाम का छिलका निकालकर उसका सफेद भाग खाया जाता है, हालांकि कच्चे बादाम का सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद रहता है.

Almonds Nutrition: बादाम खाने से दिमाग तेज होता है ये बात तो हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं. लेकिन बादाम सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि कई बीमारियों में आपको फायदा करता है. खाना खाने से 30 मिनट पहले 20 ग्राम बादाम खाने से ग्लूकोज स्पाइक काफी कम हो जाता है, एक नए शोध अध्ययन में पाया गया है. भोजन से 30 मिनट पहले 20 ग्राम बादाम को शामिल करने से पीपीएचजी में कमी आती हैं. बादाम के अंदर हेल्दी फैट, एंटी-ऑक्सिडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड औऱ प्रोटीन फाइबर भरपूर मात्रा नें होता है. साथ ही डायबिटीज वालों के लिए कच्चा बादाम काफी फायदा करता है. यह शुगर को कंट्रोल करता है. चलिए जानते हैं कि बादाम किन-किन बीमारियों में आपके लिए लाभदायक होता है. 

आपको एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?​

हम में से कई लोग एक दिन में 5-6 बादाम का सेवन करते हैं, खासकर सुबह के समय, लेकिन खाना खाने से पहले 20 ग्राम या 17-18 बादाम खाने की सलाह दी जाती हैं. शोधकर्ताओं ने 18 से 60 वर्ष की आयु के 60 लोगों पर अध्ययन किया. अध्ययन में पाया गया 30, 60, 90, और 120 मिनट पर औसत रक्त ग्लूकोज का स्तर भोजन से पहले बादाम लोड उपचार आहार बनाम नियंत्रण आहार के लिए काफी कम था. 

शुगर कंट्रोल करने में माहिर है कच्चा बादाम

बादाम में मैग्नीशियम होता है जो वसा में टायरोसिन किनसे रिसेप्टर को उत्तेजित कर सकती है. भीगे हुए बादाम ज्यादातर घरों में खाए जाते हैं जहां बादाम का छिलका निकालकर उसका सफेद भाग खाया जाता है; इसे चबाना आसान है और पचाना आसान है. हालांकि, इस अध्ययन के निष्कर्ष में यह कहा गया है कि कच्चे बादाम का सेवन करना चाहिए. जब बादाम को कच्चा खाया जाता है तो वे पोषक तत्वों की संरचना को वैसे ही बनाए रखते हैं. विशेषज्ञों ने बताया कि भीगे हुए बादाम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कम हो जाती है और छिलके के नीचे मौजूद पोषक तत्व भी निकल जाते हैं.

एक बार इस तरीके से खाना शुरु कर दीजिए

बादाम मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर से भरपूर होते हैं जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इसे दैनिक आहार में शामिल करने से न केवल मधुमेह में मदद मिलती है बल्कि यह दूसरी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है. 20 ग्राम बादाम में 2.9 ग्राम फाइबर होता है और इसमें 116 कैलोरी होती है. अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि बादाम कुल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget