एक्सप्लोरर

शराब पीने की शर्त ने ली एक युवा की जान, जानिए अल्कोहल का ओवरडोज कितना खतरनाक

Excessive Alcohol Risks: ज्यादा शराब पीना दिल के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है. इससे न सिर्फ हार्ट डिजीज का खतरा रहता है, बल्कि शरीर के बाकी अंगों पर भी बुरा असर पड़ता है.

Excessive Alcohol Risks: कर्नाटक के एक युवक ने सिर्फ 10,000 रुपए की शर्त जीतने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी. 21 साल के युवक ने बिना सोडा या पानी मिलाए एक के बाद एक 5 बोतल शराब गटक ली. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्यादा शराब पीना दिल के लिए जहर की तरह है, क्या इससे मौत तक हो सकती है. आइए जानते हैं जवाब...

ज्यादा शराब पीना क्यों खतरनाक

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शराब का सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए तो यह कुछ हद तक ठीक हो सकता है, लेकिन ज़्यादा शराब पीना दिल (Heart) के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है. शराब को लेकर लोगों में बहुत से भ्रम हैं, जैसे कि यह तनाव को कम करने में मदद करती है या दिमाग को आराम देती है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है. शराब का ज्यादा सेवन शरीर पर निगेटिव असर डालता है, खासकर दिल के लिए ज्यादा खतरनाक है.

शराब पीने से दिल को क्या खतरे

1. ब्लड प्रेशर बढ़ता है

शराब का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को बढ़ा सकता है, जो दिल के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होता है, क्योंकि इससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. जब दिल पर यह दबाव बढ़ता है, तो दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और समय के साथ दिल की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

2. दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है

ज्यादा शराब पीने से दिल की धड़कन असमान्य हो सकती है, जिससे एरिथमिया (Arrhythmia) जैसी समस्या पैदा हो सकती है. यह एक स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन (Heart Rate) बहुत तेज, धीमी या अनियमित हो जाती है. एरिथमिया की स्थिति में अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) भी आ सकता है, जो जानलेवा हो सकता है.

3. दिल की मांसपेशियां कमजोर होती हैं

शराब ज्यादा पीने से कार्डियोमायोपैथी (Cardiomyopathy) जैसी खतरनाक समस्या हो सकती है. यह तब होती है जब शराब के कारण दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और उनका सही तरीके से काम करना मुश्किल हो जाता है. इसकी वजह से हार्ट फेल (Heart Failure) हो सकता है, जिसमें दिल सही तरह काम नहीं कर पाता है.

4. मोटापे का कारण बनता है

शराब में हाई कैलोरी होती है. इसे ज्यादा पीने से वजन बढ़ सकता है. मोटापा हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, ग्लूकोज का लेवल बिगड़ सकता है और दिल पर दबाव पड़ता है. यह डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है, जो दिल की सेहत को और बिगाड़ सकते हैं.

5. लिवर पर बुरा असर

ज्यादा  शराब पीने से लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे लिवर फेलियर जैसी गंभीर समस्या हो सकती है. जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो यह शरीर में टॉक्सिन्स को जमा कर सकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट होती है और दिल पर भी दबाव बढ़ता है.

6. मेंटल हेल्थ पर असर

शराब ज्यादा पीने से मेंटल हेल्थ भी बुरी तरह बिगड़ सकती है. शराब पीने से स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इनका सीधा असर सेहत पर पड़ता है, खासकर हार्ट को ये बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget