एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022: छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली ये 5 चीजें, आपको बनाती हैं सेहतमंद

सूर्य की आराधना का पर्व छठ पूजा की तैयारी महीनों पहले से शुरु हो जाती है. छठ पूजा के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उनका धार्मिक महत्व के अलावा आपकी सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है. जानिए फायदे.

Chhath Parv 2022: बिहार और उसके आसपास के इलाकों में छठ का पर्व (Chhath Parv) बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है. व्रती महिलाएं महीनों पहले से ही छठ की तैयारियों में लग जाती है. पूरे 4 दिन तक चलने वाले इस महापर्व में ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें गन्ने का रस, सिंघाड़ा और नारियल जैसे सुपरफूड का इस्तेमाल किया जाता है. जानते हैं छठ पूजन सामग्री (Chhath Poojan Samagri) में इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके स्वास्थ्य को कैसे अच्छा बनाती हैं. 

छठ पूजा सामग्री के फायदे
1- ईख (Sugarcane)- छठ पूजा ईख यानि गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है. जिसे अंगोला कहते हैं. इसके अलावा गन्ने के रस की खीर बनाई जाती है. गन्ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. गन्ने का रस शरीर को एनर्जी देता है इससे स्किन ग्लो करती है और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. गन्ने का रस लिवर और किडनी का फंक्शन को बेहतर बनाता है. 
2- डाभ नींबू (Grapefruit)- छठ पूजा में डाभ नींबू का भी इस्तेमाल किया जाता है. ये बहुत फायदेमंद होता है. डाभ नींबू का जूस पीने से आप दिनभर ऊर्जावान रहते हैं. इससे विटामिन सी मिलता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सीजनल इंफेक्शन और बीमारियों से बचाता है. इसे पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. 
3- नारियल (Coconut)- नारियल भी छठ पूजा सामग्री का हिस्सा है. आप किसी भी रूप में नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोकोनट वॉटर, कच्चा नारियल, नारियल का तेल और सूखा नारियल आपको हेल्दी और हाइड्रेटेड रखता है. रोजाना 1 टुकड़ा नारियल खाने से इम्यूनिटी और याददाश्त दोनों बेहतर होती है. इसमें कई जरूरी विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन पाया जाता है. 
4- सिंघाड़ा (Water Chestnut)- छठ पूजा में सिंघाड़े का विशेष महत्व होता है. सिंघाड़ा शरीर में पानी की कमी दूर करता है. इससे पित्त, एसिडिटी, दस्त और बवासीर जैसी बीमारियां ठीक हो जाती हैं. शुगर के मरीजों के लिए भी सिंघाड़ा फायदेमंद है. ये बहुत कम कैलोरी वाला फल है जो वेट लॉस में भी मदद करता है. 
5- केला (Banana)- केले के फायदों के बारे में शायद आप जानते ही होंगे. छठ पूजा में केले के पत्तों और केला फल का बहुत महत्व होता है. केला आपको तुरंत एनर्जी देता है. इसमें अच्छी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर होता है. जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Drinking Water: आप भी पीते हैं खड़े होकर पानी? आज ही छोड़ दें ये आदत, वर्ना बढ़ सकती है परेशानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget