एक्सप्लोरर

Aam Panna Recipe: गर्मी के दिनों में घर पर बनाएं ये खास समर ड्रिंक... इसको पीते ही शरीर को मिलेगी राहत

Aam Panna Recipe: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडा पीना शुरू कर देते हैं. तेज धूप से घर आने के बाद कुछ लोग ठंडा बनाने की सोचते हैं, ऐसे में आप आम पन्ना बना सकते हैं.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडा खान-पान शुरू कर देते हैं, ऐसे में कई बार लोग दिन में चाय पीने के बदले जूस पीने की इच्छा रखते हैं. लेकिन अधिकतर लोग कंफ्यूज रहते हैं, कि कौन सा जूस पीना गर्मी के दिनों में सही होता है. अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसे पीकर आप अपने शरीर को तंदुरुस्त रख सकते हैं. हम बात कर रहे हैं आम पन्ना की.

आम पन्ना का सेवन

तेज धूप, गर्म हवा और लू से बचने के लिए आप गर्मी के दिनों में आम पन्ना का सेवन कर सकते हैं. आम पन्ना को कच्चे आम का पन्ना भी कहते हैं. गर्मी के दिनों में लोग बड़े चाव से इसका सेवन करते हैं. इसे कच्चा आम, जीरा, काला नमक, पुदीना और चीनी का इस्तेमाल कर बनाया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

 कब्ज जैसी समस्याओं से राहत

आम पन्ना शरीर को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी काफी मदद करता है. यही नहीं आम पन्ना सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है. इसमें विटामिन ए मौजूद होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

ऐसे बनाएं आम पन्ना

आम पन्ना बनाना काफी आसान होता है, इसे बनाने के लिए आपको कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर उसके छिलके निकाल कर टुकड़े में काट लेना है.  इसके बाद आपको एक मिक्सर जार में कटे हुए आम के पीस, काला नमक, पुदीने की पत्तियां, चीनी और भुना हुआ जीरा सबको मिलकर पेस्ट तैयार कर ले, इस पेस्ट को छलनी से छान ले और इसमें बचा हुआ पानी डालकर अच्छी तरह मिला ले. आम पन्ना को आप ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं. 

नींबू के रस का इस्तेमाल

इसके अलावा आप आम पन्ना में स्वाद अनुसार नींबू का रस या संतरे का रस भी मिल सकते हैं. आप इसे अधिक ठंडा करने के लिए ऊपर से बर्फ भी डाल सकते हैं. आप आम पन्ना को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें ऊपर से पुदीने का पाउडर भी मिला सकते हैं. आम पन्ना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. कुछ लोगों को आम पन्ना का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  Mix Flours: इन 3 आटे को मिलाकर इसकी रोटी खाने से होंगे कई स्वास्थ्य लाभ, इसके फायदे कर देंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाय या भैंस... बच्चे को पहली बार किस जानवर का दूध देना रहता है फायदेमंद?
गाय या भैंस... बच्चे को पहली बार किस जानवर का दूध देना रहता है फायदेमंद?
Duck Egg And Chicken Egg: कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget