एक्सप्लोरर

ईद की मिठास बढ़ा देगी लज़ीज़ खोया कुल्फी...ये रेसिपी जरूर करें ट्राई

Khoya Kulfi Recipe: ईद के मौके पर मेहमानों को डिजर्ट में परोसने के लिए बनाएं लजीज खोया कुल्फी...यहां जानिए इसकी रेसिपी

Khoya Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी ने भी दस्तक दे दी है और जल्द ही ईद का त्यौहार भी आने वाला है. रमजान के बाद ईद में कुल्फी या आईसक्रीम खाने का अपना ही मज़ा होता है,ये एक बेहतरीन डिजर्ट का काम करती है. वहीं अगर आप ईद पर मेहमानों को कुछ बेहतरीन डेजर्ट परोसना चाहते हैं तो आपको ठंड- ठंडी कुल्फी परोसना चाहिए. घर आए बच्चे भी कुल्फी को खा कर खुश हो जाएंगे और यकीनन जो कोई भी इसका स्वाद चखेगा इसकी रेसिपी आप से पूछ कर जाएगा.इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगता है. इसको बनाने के लिए खोया दूध, इलायची और ड्राइफ्रूट्स जैसे सामग्री की जरूरत पड़ती है, तो आइए जानते हैं कैसे खोया वाली लजीज कुल्फी तैयार की जाती है...

खोया कुल्फी बनाने की सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • एक कप खोया
  • आधा कप चीनी
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • दो चम्मच बादाम और पिस्ता के बारीक कटे हुए टुकड़े

खोया कुल्फी बनाने की विधि

  • एक पैन लेकर उसमें 1 लीटर दूध को अच्छे से उबाल लीजिए.
  • उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दीजिए.
  • दूध को तब तक पकाना है जब तक दूध आधा ना हो जाए.
  • फिर इसमें खोया, इलायची पाउडर, चीनी और पिस्ता बादाम के टुकड़े डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले.
  • सबको अच्छे से एक बार उबाल आने तक पका लें.
  • 10 मिनट बाद दूध हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसे थोड़ा चलाएं और फिर गैस बंद कर दें.
  • अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • मिश्रण जब हल्का ठंडा हो जाए तो उसके बाद इसे कुल्फी वाले सांचे में डालकर रात भर के लिए जमने के लिए रख दें.
  • ध्यान रहे कुल्फी को अच्छे से जमने में 8 घंटे का वक्त लगता है
  • अगले दिन खाने से पहले इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज से बाहर निकाल कर रख दें.
  • फिर पानी भरे किसी बर्तन में सांचे को डालकर इसमें से आराम से कुल्फी निकाल लें.
  • बस तैयार है आपकी लजीज खोया कुल्फी
  • इसे आप लंच या डिनर के बाद डेजर्ट के तौर पर इंजॉय कर सकते हैं

ये भी पढ़ें: सावधान!..कोरोना वैक्सीन के असर को कम कर रहा है एयर पॉल्यूशन, स्टडी में हुआ खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget